{"_id":"5a7751564f1c1b90268b85cd","slug":"91517769046-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती कांड में असलहों का जखीरा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डकैती कांड में असलहों का जखीरा बरामद
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। विकास खंड के गांव कुबेरपुर में दो घरों में डकैती व दंपति की हत्या मामले में पुलिस के हाथ कुछ और सुराग लगे हैं। हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने गांव के बाहर तालाब से कई असलहे बरामद किए हैं।
25 जनवरी की रात विकास खंड के गांव कुबेरपुर में दो घरों में डकैतों ने धावा बोल कर लाखों का माल पार कर दिया था। एक घर में विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मामले में लखनऊ एसटीएफ ने मुठभेड़ में बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गांव में नसीम के घर पड़ी डकैती में बदमाश
नसीम के पुत्र फहीम को बंधक बनाकर अपने साथ बाग तक ले गए थे। हालांकि कुछ देर बाद ही उसे छोड़ दिया था। स्वाट टीम और कोतवाली पुलिस ने फहीम से पूछताछ के लिए उसे अपने साथ ले गई। पुलिस अभी भी पूछताछ कर रही है। रविवार को फहीम की मां बेटे को खाना देने कोतवाल गई थी। उसने बताया कि पुलिस
विज्ञापन
हफ्तेभर से बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो डकैती कांड के खुलासे में अभी और सुराग हाथ लगे हैं। जांच के बाद घटना की तह तक पहुंचा जा सकता है. पुलिस ने एक तालाब से तमंचा व बंदूकें बरामद की है। कोतवाल पीतम सिंह ने बताया कि प्रकरण में वह अभी कुछ नहीं बता सकते है। अभी भी जांच चल रही है। जांच पूरी होने पर मामला स्पष्ट होगा।
डकैती कांड मेें असलहे बरामद
हिरासत में लिए गए युवक की निशानदेही पर पुलिस ने तालाब से बरामद किए असलहे
25 जनवरी को कुबेरपुर गांव में दो घरों में डकैती व दंपति की हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो