फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   कई इलाकों में तीन दिन बंद रहेगी जलापूर्ति

कई इलाकों में तीन दिन बंद रहेगी जलापूर्ति

Sat, 16 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
कई इलाकों में तीन दिन बंद रहेगी जलापूर्ति
फर्रुखाबाद। टाउनहाल स्थित वाटर वर्क्स सहायक अभियंता आवास के निकट मकानों के अंदर से निकली राइजिंग पाइप लाइन गुरुवार देर रात फट गई। इससे आसपास के मकानों में जलभराव हो गया। सूचना मिलने पर आनन-फानन में नलकूप बंद कराए गए। बताया गया कि टंकी से जुड़े मोहल्लों की तीन दिन तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
विज्ञापन



टाउनहाल किले की खाई को काटकर चारों तरफ लोगों ने कच्चा मकान बना लिए हैं। इसमें कुछ मकानों की भूमि पर पट्टे कर दिए हैं। किले के पश्चिमी ओर और तराई में लगे नलकूप की राइजिंग लाइन करीब 50 साल पहले डाली गई थी। इन नलकूपों की सप्लाई टंकियां भरने के लिए होती है। इसी राइजिंग लाइन पर लोगों ने बस्ती बसा ली है। गुरुवार रात करीब 11 बजे ओमप्रकाश राठौर के मकान के कमरे के नीचे एकाएक राइजिंग लाइन फट गई,
विज्ञापन



जिससे आसपास के मकानों में जलभराव होने लगा। मकानों में जलभराव होता देख लोग घबरा गए और रात में ही जलकल विभाग के अफसरों को सूचना दी। इस पर दोनों नलकूप बंद कराए गए। नलकूप बंद होने से शुक्रवार को मोहल्ला रकाबगंज, अस्तबल तराई, कटराबख्शी, सूफी खां, बहादुरगंज, टाउनहाल और कांशीराम कालोनी में पेयजल संकट खड़ा हो गया। जलकल अभियंता गौरव मिश्र ने बताया कि राइजिंग लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। इसमें करीब तीन दिन का समय लग सकता है। इसलिए तीन दिन तक इन मोहल्लों की सप्लाई बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई मोहल्लों में तीन दिन जलापूर्ति रहेगी बंद
टाउनहाल स्थित वाटर वर्क्स अभियंता आवास के पास पाइप लाइन फटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed