{"_id":"5955415d4f1c1b91578b46e9","slug":"91498759517-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में एमए में ऑन लाइन प्रवेश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में एमए में ऑन लाइन प्रवेश शुरू
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के एकमात्र वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बंद चल रही एमए की कक्षाओं का संचालन इस बार शुरू हो सकता है।
सदर विधायक व कालेज प्रशासन ने अधिकारियों को भेजे पत्र के बाद बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी ने ऑन लाइन प्रवेश शुरू कर दिए है। हालांकि अभी हिंदी, अर्थशास्त्र व राजनीति शास्त्र के विषयों पर ही फार्म भरे जा रहे है। एमए की कक्षाओं में ऑन लाइन प्रवेश शुरू हो जाने से छात्र गदगद है।
वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के पद सृजन न होने से एमए की कक्षाएं संचालित नहीं हो पा रही थी। जिससे बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्रों को एमए में प्रवेश के लिए दूसरे जिलों में जाना पड़ता था।
इस वर्ष एमए की कक्षाएं शुरू कराए जाने को लेकर सदर विधायक राकेश गोस्वामी व कालेज के प्राचार्य डा. उमाशंकर त्रिपाठी ने अधिकारियों को पत्र भेजा था। जिसके बाद एमए की कक्षाएं शुरू कराए जाने का आश्वासन मिला। एक सप्ताह पहले बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की वेबसाइट खोल दी गई।
विज्ञापन
जब छात्रों ने एमए के लिए ऑन लाइन प्रवेश के लिए आवेदन किया तो हिंदी, अर्थशास्त्र व राजनीति शास्त्र में फार्म भरे गए, जबकि संस्कृत, अंग्रेजी, इतिहास व शारीरिक शिक्षा के विषय नहीं खुल रहे है। तीन विषयों में एमए के लिए ऑन लाइन आवेदन भरे जाने से कालेज में ही प्रवेश मिलने की उम्मीद से छात्रों में खुशी है।
एमए के लिए ऑन लाइन प्रवेश शुरू हो गए है। अभी तक विश्वविद्यालय से कोई पत्र नहीं आया है। पद सृजन की मांग लंबे समय से चली आ रही है। पद सृजित होते ही अन्य विषयों में भी एमए की कक्षाएं संचालित हो सकती है। उनकी तरफ से विभिन्न विषयों में पद सृजन के लिए प्रस्ताव भेजे जा चुके है।- डा. उमाशंकर त्रिपाठी, प्राचार्य, वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय
-इस बार तीन विषयों में शुरू हो सकती है एमए की कक्षाएं
-सदर विधायक ने कक्षाएं शुरू कराने को भेजा था पत्र
अमर उजाला ब्यूरो