फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   90 thousand rupees were stolen from the computer operator's account.

Kanpur News: कंप्यूटर ऑपरेटर के खाते से 90 हजार उड़ाए

Wed, 08 Apr 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
90 thousand rupees were stolen from the computer operator's account.
कानपुर। गुजैनी निवासी कंप्यूटर ऑपरेटर के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 90 हजार रुपये पार कर दिए। इसके बाद फिर 92 हजार रुपये निकालने की कोशिश की लेकिन ट्रांजेक्शन फेल हो गया। मैसेज आने पर ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने गोविंदनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। गुजैनी एफ ब्लॉक निवासी अजय मौर्य का खाता बैंक ऑफ इंडिया की रतनलाल नगर शाखा में है। वह मोबाइल पर पेमेंट एप का इस्तेमाल करते हैं। आरोप है कि 15 मार्च 2026 की शाम करीब 5:02 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से 90 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। 17 मार्च की सुबह करीब 10:11 बजे फिर से 92 हजार रुपये निकालने की कोशिश की गई लेकिन यह ट्रांजेक्शन फेल हो गया। मैसेज आने पर उन्होंने तत्काल बैंक खाते को फ्रीज करा दिया। थाना प्रभारी के मुताबिक आईटी एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed