{"_id":"574b3fed4f1c1b8228109229","slug":"882-parks-and-sought-objections-on-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"882 पार्क आैर मैदान पर मांगी आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
882 पार्क आैर मैदान पर मांगी आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Mon, 30 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
किदवई नगर एन ब्लॉक स्थित मैदान में चल रहे निर्माण कार्य के विरोध में नारेबाजी करते लोग।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर साउथ (ब्यूरो)। किदवई नगर एन ब्लॉक स्थित मैदान में चल रहे निर्माण कार्य के विरोध में क्षेत्रीय पार्षद रीता शास्त्री की अगुवाई में पब्लिक ने रविवार दोपहर जमकर हंगामा किया। नाले की स्लैब का निरीक्षण करने पहुंचे नगर निगम के जेई सिद्धार्थ को घेरकर स्कूल प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद नाले की स्लैब को भी ढहा दिया।
केडीए ने एन ब्लॉक किदवई नगर में दस हजार वर्ग गज जमीन जीपी तिवारी को स्कूल और खेलकूद मैदान के लिए 1962 में आवंटित की थी। इस जमीन पर स्टैंडर्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट था। एन ब्लॉक किदवई नगर कल्याण समिति के अशोक दुबे ने बताया कि जीपी तिवारी की मृत्यु के बाद उनके बेटे शीतला तिवारी ने अराजक तत्वों के प्रवेश पर रोक के लिए मैदान के चारों तरफ बाउंड्री कराई। इसके बाद पार्क में बच्चों के खेलने पर पाबंदी लगा दी गई। शीतला तिवारी की मृत्यु के बाद 2011 में स्कूल की जमीन बेच दी गई। यहां पहले एक विधायक के भाइयों का बोर्ड लगा था। अब एक इंग्लिश मीडियम स्कूल का बोर्ड लगा है। स्कूल प्रबंधन के लोग खेलकूद मैदान की जमीन पर बिल्डिंग का निर्माण करा रहे हैं। केडीए और नगर निगम के अफसरों को जानकारी देने के बावजूद निर्माण कार्य को नहीं रोका गया। रविवार को नाले की स्लैब का निरीक्षण करने पहुंचे जेई को घेरकर गुलशन कुमार, गोपाल अवस्थी, आरके शर्मा, दिलीप, राजेश त्रिपाठी और जेपी सिंह ने जनप्रतिनिधियों और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।