{"_id":"6859b6e03f50d5f37a076b73","slug":"87-thousand-cheated-on-the-pretext-of-health-insurance-on-credit-card-kanpur-news-c-362-1-ka11002-126031-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: क्रेडिट कार्ड पर स्वास्थ्य बीमा का झांसा देकर 87 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: क्रेडिट कार्ड पर स्वास्थ्य बीमा का झांसा देकर 87 हजार ठगे
विज्ञापन
कानपुर। आवास-विकास हंसपुरम निवासी शिवांगी गुप्ता को शातिरों ने नए क्रेडिट कार्ड पर स्वास्थ्य बीमा का का झांसा देकर 87 हजार का चूना लगा दिया। पीड़िता ने नौबस्ता थाने में साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिवांगी ने बताया कि उन्होंने अप्रैल में एसबीआई से क्रेडिट कार्ड लिया है। 23 अप्रैल को उनके पास अज्ञात मोबाइल नंबर से काल आई। फोन करने वाले ने उसे बताया कि क्रेडिट कार्ड पर हेल्थ इंश्योरेंस सक्रिय है। इसकी सालाना फीस 14 सौ रुपये हैं। आप इसे चालू रखना चाहती हैं या बंद कराना हैं। फोन करने वाले ने कहा कि यदि बंद कराना है तो मोबाइल पर भेजे गए लिंंक पर हेल्थ इंश्योरेंस डिएक्टिवेट पर क्लिक कर देना। ऐसा न करने पर फीस आपके खाते में जुड़ जाएगी। उन्हाेंने जैसे ही लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल हैक हो गया।
उन्होंने मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिया। बाद में कस्टमर केयर फोन किया तो पता चला कि खाते से 42199 और 44799 रुपये निकाले गए हैं। इन रुपयों से शातिरों ने दो बार में शॉपिंग मॉल में ऑनलाइन खरीदारी की है। नौबस्ता इंस्पेक्टर शरद तिलारा ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।