{"_id":"5c23c9b4bdec2256e27b82b7","slug":"81545849268-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना पशु के चक्कर में पलटी स्कूली वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना पशु के चक्कर में पलटी स्कूली वैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में सुबह के वक्त बच्चों को लेकर स्कूल जा रही प्राइवेट वैन अन्ना जानवरों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बच्चों की चीखपुकार पर दौड़े राहगीरों ने तत्काल ही वैन से चालक समेत सभी चार-पांच बच्चों को बाहर निकाला। दो को अस्पताल में पट्टी कराकर घर भेज दिया गया।
रगौली गांव से तीन अलग अलग स्कूलों के पांच छह बच्चों को उरई आ रही वैन कालपी रोड पर अन्ना जानवरों के अचानक सामने आ जाने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वैन में सवार बच्चे चीखने चिल्लाने लगे। राहगीरों ने दौड़कर बच्चों और चालक को बाहर निकाला।
वैन से बच्चों अंशू, कशिश, निशू व प्रिंस सही निवासी ग्राम रगौली को चालक सहित वैन से बाहर निकाला दो बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। इसके बाद दूसरी वैन से सभी बच्चों को रगौली गांव वापस भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि अलग अलग स्कूलों के बच्चे थे। किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि देर शाम तक कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
अन्ना से टकराई बाइक, युवक घायल
माधौगढ़। मोटर साइकिल सवार सफ ाई कर्मचारी कैलोर के पास अन्ना जानवर से टकरा गया। इससे मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर गढ्डे में जाकर गिरी। इससे सफाई कर्मचारी घायल हो गया।
थाना गोहन के गांव खितौली निवासी सफाई कर्मचारी जगराम (45) पुत्र अमर सिंह सुबह गोपालपुरा में जा रहा था, कि कैलोर के पास अन्ना जानवर मोटर साइकिल से टरका गया। राहगीरों ने जगराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।