{"_id":"5bafcc96867a557f565e596c","slug":"81538247830-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल से खदेड़े गए दलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अस्पताल से खदेड़े गए दलाल
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिला महिला अस्पताल में दलालों के जमावड़े को लेकर बवाल चल रहा है। शनिवार को फिर आशा कार्यकर्ता और दलाल अस्पताल में आमने-सामने पड़े तो हंगामे की स्थिति बन गई। मामले की गंभीरता समझकर सीएमएस ने मोर्चा संभालते हुए दलालों को अस्पताल के बाहर खदेड़कर चेतावनी दी कि यदि अस्पताल में दिखे तो पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
पिछले तीन दिन से महिला अस्पताल अखाड़ा सा बना है। आशा बहुएं व दलाल आमने-सामने हैं। आशा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एक-दो डाक्टरों का दलालों को प्रश्रय है। महिला अस्पताल में नर्सिंग होम संचालकों के गुर्गे घूमते है, जो मरीज को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाते हैं। इसके एवज में नर्सिंग होम संचालक उन्हें मोटा कमीशन देते है।
अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी संचालकों के भी दलाल घूमते रहते हैं। इन दलालों में महिला-पुरुष दोनों शामिल है। वहीं दूसरी ओर दलालों ने भी आरोप लगाया कि इन आशा बहुओं की दलाली नहीं चल पा रही है। इसकी वजह से रोज हंगामा कर रही हैं।
विज्ञापन
उधर, दो दिन से हो रहे हंगामे से नाराज सीएमएस डा. सुनीता बनौधा ने शनिवार को अस्पताल में घूमकर मरीजों व तीमारदारों से पूछताछ भी की। उन्होंने लेबर रूम व डाक्टर के चैंबर के बाहर खड़ी दो संदिग्ध महिलाओं को फटकार लगाकर चेतावनी दी कि यदि अब यहां बेवजह दिखीं तो उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने स्वीकार किया कि कुछ लोग दलाली करते है। कई बार उन्हें भगा चुके हैं लेकिन वे दोबारा आ जाती हैं।
सीएमएस ने खुद संभाली कमान, कर्मी भी परेशान
अमर उजाला ब्यूरो