{"_id":"5a97df964f1c1b4e588bb69f","slug":"81519902614-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों को नहीं मिलीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों को नहीं मिलीं बसें
Updated Thu, 01 Mar 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। होलिका दहन के दिन रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डा में यात्रियों की भीड़ रही। परिवहन निगम की त्योहार में की गई व्यवस्थाएं कम पड़ गईं। यात्रियों को घर जाने के लिए वाहन नहीं मिले। बस अड्डा में घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ा। कानपुर-इलाहाबाद रूट की बसें भी फुल आईं। सीट में बैठने के लिए यात्रियों को मारामारी करनी पड़ी।
दिल्ली रूट में रोडवेज बसों के लगाए जाने से लोकल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। बांदा, लखनऊ, बकेवर-जहानाबाद रूट के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हुई। बांदा जाने वाले यात्री शिव स्वरूप ने बताया कि दोपहर के साढ़े ग्यारह बजे से बस अड्डा में खड़े हैं। बस नहीं आई है। बच्चों के साथ होली में घर जा रहे हैं। वहीं, पुखरायां रूट की बस दिल्ली लगाए जाने से जहानाबाद की ओर जाने वाले यात्री परेशान दिखाई दिए। बस न आने पर पहले चौडगरा तक गए। फिर वहां से प्राइवेट वाहनों में बैठकर घर पहुंचे। वहीं, दिल्ली-हावड़ा रूट में डाउन लाइन की ट्रेनें यात्रियों से भरी आईं। यहां से ट्रेन में बैठने वाले यात्रियों को जगह नहीं मिली। सीट के लिए लोगों को मारामारी करनी पड़ी।
एआरएम ओपी ओझा ने बताया कि होली में दिल्ली से यात्रियों की भीड़ बढ़ती है। इसलिए अधिकतर बसों को दिल्ली रूट से जोड़ा गया है। लोकल रूट के यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए बसों के चक्कर बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन
यात्रियों को नहीं मिलीं बसें
परिवहन निगम की व्यवस्था रही नाकाफी