फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   अब खजुहा ब्लाक प्रमुख के खिलाफअविश्वास

अब खजुहा ब्लाक प्रमुख के खिलाफअविश्वास

Sat, 09 Dec 2017 12:37 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
अब खजुहा ब्लाक प्रमुख के खिलाफअविश्वास
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। सपा के खजुहा ब्लाक प्रमुख सीमा सिंह के खिलाफ शुक्रवार को कलक्ट्रेट में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया गया। डीएम कुमार प्रशांत कार्यक्रम में थे, इस वजह से सीडीओ एसपी आनंद से बीडीसी सदस्य मिले। इसमें आरोपों की झड़ी लगाई गई है। प्रस्ताव पर 89 सदस्यों वाले सदन के 49 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। पूर्व एमएलसी रामरतन सिंह के पौत्र हर्षित सिंह ने अगुवा बन शपथपत्र दिया है।

शपथपत्र में कहा गया है कि दो साल पहले सीमा सिंह ब्लाक प्रमुख चुनीं गई थीं। ब्लाक प्रमुख का काम उनकी बजाय पति सुतीक्षण सिंह देखते हैं। ऐसी हालत में ब्लाक पूरी तरह से भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा है। ब्लाक प्रमुख कभी ब्लाक नहीं आती हैं। दो साल के कार्यकाल में प्रमुख ने क्षेत्र पंचायत की एक भी बैठक नहीं बुलाई है। ब्लाक प्रमुख पति लोकतंत्र की हत्या करने में तुले हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर बीडीसी में प्रमुख की कार्यशैली से क्षुब्ध हैं। ऐसे में ब्लाक प्रमुख सदन का विश्वास खो चुकी हैं। हर्षित का दावा है कि इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक हरिकेश सिंह गौतम, कल्लू सिंह, लाल बहादुर सिंह, शेर बहादुर, अर्जुन सिंह परिहार, बलरामसिंह कछवाह के अलावा बीडीसी निजामुद्दीन, अंकित शुक्ला, राविश मिश्रा, मनोज पासवान, सत्तार हुसैन, विमलेश पटेल, डा. मुन्ना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:
प्रस्ताव का बहुआ जैसा होगा हश्र
सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के दूसरे ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया है। इसके पहले बहुआ ब्लाक प्रमुख के खिलाफ प्रस्ताव आया था, जो गिर गया था। अब खजुहा ब्लाक प्रमुख के खिलाफ प्रस्ताव आया है। इसका पार्टी डटकर मुकाबला करेगी और जीत पार्टी की होगी।

क्या है प्रावधान
ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव सिर्फ एक शपथपत्र में पेश किया जाता है। उसी के तहत बीडीसी हर्षित सिंह 50 बीडीसी के हस्ताक्षर वाला शपथपत्र पेश किया है। इसके बाद शपथपत्र का परीक्षण कराने के बाद चर्चा और मतदान की तिथि घोषित करने का प्रावधान है।


सदस्यों को जारी होंगे नोटिस-सीडीओ
सीडीओ एसपी आनंद ने बताया कि एक शपथपत्र में 49 बीडीसी के हस्ताक्षर हैं। परीक्षण के लिए शपथपत्र में शामिल क्षेत्र पंचायत सदस्यों को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस के माध्यम से सभी बीडीसी की पक्ष सुनने के बाद अविश्वास प्रस्ताव पर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अब खजुहा प्रमुख के खिलाफ अविश्वास
पूर्व एमएलसी का पौत्र ने की अगुवाई, सीडीओ को सौंपा
आरोपों के साथ शपथ पत्र में 49 हस्ताक्षर का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed