फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   7972.30 cubic meters of sand was illegally mined and sold outside the lease area.

Kanpur News: पट्टा क्षेत्र के बाहर 7972.30 घनमीटर बालू को अवैध खनन कर बेचा

Sat, 28 Feb 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 28 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
7972.30 cubic meters of sand was illegally mined and sold outside the lease area.
कानपुर देहात। भोगनीपुर के दौलतपुर कछार में खनन पट्टा क्षेत्र है। पट्टा धारक ने इसका फायदा उठाकर खनन पट्टा क्षेत्र से बाहर 7972.30 घनमीटर बालू अवैध खनन कर बेच दी। संयुक्त टीम की जांच में गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। अब 43, 26, 704 लाख रुपये के राजस्व नुकसान की वसूली की तैयारी है।
विज्ञापन

खान अधिकारी अर्जुन ने बताया कि अवैध खनन व ढुलाई के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। डीएम की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। तहसील भोगनीपुर में संचालित खनन क्षेत्र दौलतपुर कछार खंड संख्या-1 में 26 फरवरी को एसडीएम भोगनीपुर की मौजूदगी में स्थलीय जांच की गई। जांच में सामने आया कि स्वीकृत पट्टा क्षेत्र से बाहर कुल 7972.30 घनमीटर बालू का अवैध खनन किया गया है। यह बालू बेच दी गई है। खनन स्थल पर कई स्थानों पर पानी भराव की स्थिति पाई गई। जिससे पर्यावरणीय मानकों के उल्लंघन की पुष्टि हुई। जांच में पट्टा धारक इंदर सिंह की ओर से की गई अनियमितताओं से 43, 26, 704 रुपये राजस्व क्षति पाई गई।
विज्ञापन

खान अधिकारी ने बताया कि प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जल्द ही जुर्माना राशि वसूली की जाएगी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार के अवैध खनन एवं अवैध परिवहन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद स्तर पर गठित टास्क फोर्स निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed