फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   79 leaders from Kanpur-Bundelkhand included in BJP's state executive committee

यूपी: भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में कानपुर-बुंदेलखंड के 79 नेताओं को जगह

Mon, 26 Oct 2026 11:10 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 26 Oct 2026 11:10 PM IST
सार

साध्वी निरंजन ज्योति स्थायी आमंत्रित सदस्य, राकेश सचान समेत कई मंत्री और जनप्रतिनिधि विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल हैं। 

विज्ञापन
79 leaders from Kanpur-Bundelkhand included in BJP's state executive committee
साध्वी निरंजन ज्योति व मंत्री राकेश सचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के 79 वरिष्ठ नेताओं को भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिली है। सोमवार को जारी सूची में 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य और 548 सदस्य शामिल हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू ने सभी नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। प्रदेश सरकार के मंत्री राकेश सचान, असीम अरुण, अजीत पाल, रामकेश निषाद, कृष्णा पासवान, मनोहर लाल पंथ, प्रतिभा शुक्ला और कैलाश राजपूत विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इनके अलावा देवेंद्र सिंह भोले, राज्यसभा सदस्य गोपी कृष्ण पांडेय, बाबूराम निषाद, सांसद मुकेश राजपूत और अनुराग शर्मा, एमएलसी सलिल विश्नोई और विधायक नीलिमा कटियार और मनीषा अनुरागी भी विशेष आमंत्रित सदस्यों में शामिल हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र से 26 सदस्य भी बनाए गए हैं। इनमें विधायक सुरेंद्र मैथानी, राहुल बच्चा सोनकर, सत्यदेव पचौरी, मणिकांत जैन, सुनील साहू, कमलावती सिंह, पूनम कपूर, किशन लाल सुदर्शन, सुनील बजाज, मदन पांडेय, शिवबोधन मिश्रा हैं। इनके अलावा दिनेश कुशवाहा, दिनेश राय, भगवान दास कोरी, रघुनंदन भदौरिया, राकेश सोनकर, राजेश सचान, राजेंद्र सिंह चौहान, संजीव पाठक, सुरेश अवस्थी, अनीता गुप्ता, बीना आर्या पटेल, सुनील तिवारी और रामेंद्र सिंह शामिल हैं। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिलने से संगठन मजबूत होगा और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed