फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   763 candidates participated in the fair, 454 were selected.

Kanpur News: मेले में 763 अभ्यर्थियों ने किया प्रतिभाग, 454 का चयन

Thu, 01 Oct 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 01 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
763 candidates participated in the fair, 454 were selected.
कानपुर देहात। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय की तरफ से राजपुर के श्री रामप्रकाश पोरवाल महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में 763 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, इसमें 454 का चयन हुआ, जिन्हें राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार ने चयन पत्र प्रदान किए।
विज्ञापन

मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री व सिकंदरा से विधायक अजीत सिंह पाल ने किया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही युवाओं को कड़ी मेहनत, कौशल विकास और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि मेले में निजी क्षेत्र की 17 कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने अभ्यर्थियों को कंपनी से संबंधित जानकारी दी। साथ ही आवेदकों से पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। कहा कि स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए ऐसे मेलों का आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेगा। महाविद्यालय के प्रबंधक अनिल पोरवाल, प्राचार्य अरविंद कुमार द्विवेदी व शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed