फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   72 hour ultimatum to 22 schools for failing to grant admissions under RTE

Kanpur News: आरटीई में दाखिले नहीं देने पर 22 स्कूलों को 72 घंटे का अल्टीमेटम

Sun, 25 Oct 2026 02:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
72 hour ultimatum to 22 schools for failing to grant admissions under RTE
कानपुर। आधा सत्र बीतने के बाद भी आरटीई के तहत आवंटित बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला नहीं मिल सका है। अभिभावकों की शिकायतों पर जिलाधिकारी ने 22 निजी स्कूलों को 72 घंटे में प्रवेश सुनिश्चित करने का अल्टीमेटम दिया है। तय समय में दाखिले नहीं देने पर मान्यता निरस्त करने की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


शनिवार को डीएम के जनता दर्शन में दाखिले से जुड़ी 15 शिकायतें पहुंचीं। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग में 62 मामले अब भी लंबित हैं। डीएम ने सभी आवंटित बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी हरिओम सिंह ने बताया कि लंबित मामलों की रिपोर्ट मंगलवार तक तैयार कर डीएम की ओर से नामित कमेटी को सौंपी जाएगी। आरटीई के तहत दाखिले का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में शिक्षा का अवसर देना है। सवाल यह है कि आधा सत्र बीतने के बाद भी दाखिले में देरी के कारण छूटी पढ़ाई की भरपाई कैसे होगी और जिम्मेदार स्कूलों पर कार्रवाई कब तक होगी।
विज्ञापन


इन स्कूलों पर कार्रवाई की चेतावनी
प्रवेश नहीं लेने वाले स्कूलों में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल की विभिन्न शाखाएं, चिंटल्स पब्लिक स्कूल, नर्चर इंटरनेशनल स्कूल, वेंडी पब्लिक स्कूल, एनएलके पब्लिक स्कूल, एलनहाउस पब्लिक स्कूल, सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, डीपीएस की विभिन्न शाखाएं, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल, यूनाइटेड पब्लिक स्कूल और कैम्ब्रिज हाई स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed