{"_id":"5c7c1deebdec224db8527de0","slug":"71551637998-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पपप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पपप
विज्ञापन
रोडवेज बस की टक्कर से लोडर पलटा, युवक की मौत
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा बाईपास के निकट रोडवेज बस की टक्कर से एक लोडर पलट गया। हादसे में लोडर पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आसीवन थानाक्षेत्र के अरेरखुर्द रसूलाबाद निवासी गोविंद (31) पुत्र तुलसीराम रविवार शाम लोडर से लखनऊ की ओर जा रहा था। गदनखेड़ा बाईपास के निकट हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस ने लोडर में टक्कर मार दी। लोडर पलटने से गोविंद उसी में दब गया और घायल हो गया। पुलिस ने लोडर सीधा करा गोविंद व उसके साथी को बाहर निकाला। हालांकि तब तक गोविंद की मौत हो चुकी थी। लोडर चला रहा युवक घायल हो गया था। घायल युवक को मामूली चोटें आई थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। जबकि रोडवेज चालक मौके से भाग निकला।