{"_id":"5c228e9bbdec225706706202","slug":"71545768603-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलह से परेशान महिला ने जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह कलह से परेशान महिला ने जान देने का किया प्रयास
विज्ञापन
कानपुर देहात। पारिवारिक कलह से ऊबकर मंगलवार देर शाम कस्बा निवासी युवती ने अकबरपुर ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी, जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। अकबरपुर कस्बा के वार्ड नंबर 17 निवासी लाली (18) पुत्री राकेश दिवाकर ने परिवारिक कलह से ऊबकर देर शाम ओवरब्रिज से छलांग लगा दी। इससे पुल के नीचे मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस भी पहुंच गई।
आनन फानन में घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी गई। घायल की बहन महिमा ने बताया कि पिता शराब का लती है, जिससे अक्सर ही घर में कलह होती थी। उन्होंने कहा कि देर शाम वह घर से बिना बताए निकल गई थी, लेकिन इस बात का अंदेशा नहीं था। इमरजेंसी में तैनात डा. श्री प्रकाश ने बताया कि घायल के पैरों में गंभीर चोंट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया है।