फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पुलिस की मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी बदमाश

पुलिस की मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी बदमाश

Thu, 31 May 2018 08:27 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की मुठभेड़ में पकड़ा गया इनामी बदमाश
घाटमपुर। कोतवाली पुलिस ने कस्बे के जैतीपुर रोड पर मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हुई जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जबकि, उसका साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि बीते बुधवार की देरशाम सूचना मिली कि 25 हजार रुपये का शातिर अपराधी अजय सिंह पुत्र स्व.हरीशंकर निवासी ग्राम राहा थानाक्षेत्र घाटमपुर अपने एक साथी चंदन यादव पुत्र पुच्ची यादव निवासी कृष्णा नगर (घाटमपुर) के साथ जैतीपुर रोड पर मौजूद है। बताया कि पुलिस दल ने घेराबंदी कर ली। दोनों बदमाश भागने लगे। आरोप है कि अजय के साथी चंदन यादव ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जहां एक गोली अजय सिंह के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से एक बाइक, एक 315 बोर का तमंचा, तीन जिंदा और 2 खोखा कारतूस बरामद किए गए। घायल अजय सिंह को सीएचसी ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। गुरुवार की दोपहर पुलिस ने अजय सिंह को जेल भेज दिया। वहीं, उसके साथी चंदन यादव की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि गिरफ्तार कर जेल भेजा गया अजय सिंह शातिर अपराधी है और इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। बताया कि बदमाश के खिलाफ कोतवाली घाटमपुर में 5, थाना बर्रा (कानपुर) में 4 और थाना नौबस्ता (कानपुर) में 2 मुकदमे दर्ज हैं। बताया कि इनमें मारपीट, हत्या, लूट, राहजनी, मादक पदार्थ अधिनियम, शस्त्र अधिनियम के गंभीर मामले शामिल हैं। बताया कि कोतवाली पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed