{"_id":"5a97df984f1c1b3f658b57e0","slug":"71519902616-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में कटौती से किसान आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में कटौती से किसान आक्रोशित
Updated Thu, 01 Mar 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
असोथर (फतेहपुर)। धान खरीद में कटौती के खिलाफ किसानों ने आवाज उठाई है। तौल कराने के बाद बिल न देने और अपने मनमानी तरीके से बिल बनाने का आरोप लगाया है। किसानों ने इसकी शिकायत डीएम व मुख्यमंत्री से की है।
कौंडर गांव के किसान गुड्डू ने बताया कि एग्रो क्रय केंद्र में 74 क्विंटल 40 किलो धान बेचा था। बैंक खाता में एक लाख दो हजार रुपये आया है। समर्थन मूल्य के अनुसार एक लाख 16 हजार 436 रुपये मिलने चाहिए। कौंडर गांव के किसान अंबर सिंह ने बताया कि दिसंबर में 51 क्विंटल धान क्रय केंद्र में बेचा था। बैंक में पासबुक लेकर रुपये चढ़वाने गए तो 69 हजार 486 रुपये आया है। धान की रकम 80 हजार 454 रुपये होती है। केंद्र प्रभारी से पूछा गया तो कहा कि जितना धान था, उसका रुपया बैंक खाता में भेज दिया गया है।
अर्रा गांव के किसान धरम सिंह ने बताया कि एग्रो क्रय केंद्र में धान तौल कराया था। उसमें 157 क्विंटल धान निकला था। इसकी रकम दो लाख 46 हजार रुपये होती है। बैंक खाता में दो लाख 16 हजार 500 रुपये आया है।
विज्ञापन
केंद्र प्रभारी जय नरायन ने बताया कि तौल के बाद जो रसीद बनी है। उसी आधार से किसानों के बैंक खाता में रुपया भेजा गया है।
धान खरीद में कटौती से किसानों में आक्रोश
- केंद्र प्रभारी पर क्रय केंद्र में धांधली का लगाया आरोप