फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   पति-पत्नी और वो के चक्कर में हांफी पुलिस

पति-पत्नी और वो के चक्कर में हांफी पुलिस

Sun, 27 Aug 2017 12:41 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी और वो के चक्कर में हांफी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। पति-पत्नी और वो, के एक मामले में शनिवार को कोतवाली पुलिस में अफरातफरी मच गई गई। हुआ यूं कि मारपीट मामले में महिला कोतवाली तलब किया गया था। यहां महिला कथित प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। पुलिस ने महिला को कोर्ट जाने को कहा, तभी वह बहाने से शौचालय गई और दुपट्टे से फांसी का फंदा कस लिया। महिला सिपाही की नजर पड़ते ही अफरातफरी मच गई। आनन-फानन उसे नीचे उतारा गया और जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों के मुताबिक महिला की हालत ठीक है।


अचलगंज थानाक्षेत्र के एक गांव की युवती शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। पास के मोहल्ले के एक आढ़ती से उसका मेलजोल हो गया। शुक्रवार को युवक के मोबाइल पर महिला का फोन आया। युवक की पत्नी को इसकी जानकारी हुई। शाम को पत्नी कुछ अन्य लोगों के साथ उस महिला के घर पहुंच गई। पति को अपना प्रेमी बताने पर दोनों में मारपीट हुई। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन मकान मालिक ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया। शनिवार सुबह खुद को प्रेमिका बताने वाली महिला कोतवाली पहुंची और युवक के साथ रहने का दबाव बनाया। उसका आरोप है कि युवक ने उसरा शोषण भी किया है।
विज्ञापन



मामले की जांच कर रही महिला दरोगा ने प्रेमी के साथ रहने के मामला कोर्ट में ही हल होने की बात कही। इस पर वह बहाने से कोतवाली परिसर में बने शौचालय में गई। साथ गई महिला सिपाही दरवाजे के पास खड़ी हो गई। महिला ने शौचालय के रोशनदान में दुपट्टा बांधकर फांसी का फंदा कस लिया। इस बीच शक होने पर महिला सिपाही ने देखा और शोर मचाकर और सिपाहियों को बुलाया। घटना से कोतवाली में अफरातफरी मच गई। महिला को आनन-फानन नीचे उतारा गया। कोतवाल अरविंद सिंह मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोतवाल अरविंद सिंह ने बताया कि फंदा कसने वाली महिला की तहरीर पर युवक की पत्नी के खिलाफ मारपीट की मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है आवश्यक हुआ तो महिला के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का भी मुकदमा दर्ज किया जाएगा।



पुलिस का कहना है कि कथित प्रेमिका नशीली दवा लेने की लती है। इसी तरह से वह कई और लोगों से नजदीकी बढ़ाकर परेशान करती है। महिला ने रुपये ऐंठने के लिए इस युवक को भी अपने जाल में फंसाया है। जानकारी होने पर युवक पत्नी के विरोध किया तो हंगामा मचा दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक से पूछताछ की जाएगी।


पति-पत्नी और वो के चक्कर में हांफी पुलिस
मारपीट मामले में महिला को कोतवाल में तलब किया गया था
कोतवाली पहुंची महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी
कोर्ट जाने की सलाह दी तो शौचालय में गले में कस लिया फंदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed