फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत

संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत

Mon, 07 Aug 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत
उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बेथर में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के बड़े बेटे ने अपने ही छोटे भाई पर पिता को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बेथर गांव निवासी हरिकरन नाथ शुक्ला (78) की शनिवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के तीन लड़के हैं। उनमें बड़ा लड़का उमेश शहर के आदर्श नगर में रहता है, जबकि निर्मल व हेमंत गांव में ही अलग-अलग रहते हैं। एक साल पहले हरिकरन नाथ की तबियत खराब होने पर किसी भी बेटे ने उनका इलाज नहीं कराया।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने साढ़े तीन बीघे खेती बेचने की बात कही। निर्मल ने जमीन बेचने से मना किया और पिता को अपने साथ रखकर जमीन भी खरीद ली। तब से हरिकरन बेटे निर्मल के साथ रह रहा था। शनिवार रात वृद्ध की अचानक तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंह से खून निकलने पर भाइयों ने जहर देने की आशंका जताई। मृतक के बेटे उमेश के मुताबिक मां की दस साल पहले मौत हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वृद्ध की मौत बीमारी से होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक वृद्ध का इलाज ही नहीं कराया गया।


-बड़े बेटे ने अपने ही छोटे भाई पर लगाया जहर देकर मारने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed