फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   714 BC Sakhis are providing banking facilities at their doorsteps and becoming self-reliant.

Kanpur News: 714 बीसी सखी घर तक पहुंचा रहीं बैकिंग सुविधा, बन रहीं आत्मनिर्भर

Sun, 02 Nov 2025 01:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 02 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
714 BC Sakhis are providing banking facilities at their doorsteps and becoming self-reliant.
कानपुर देहात। जनपद के 618 ग्राम पंचायतों में अब बीसी सखी घर-घर पहुंच कर बैकिंग सुविधा मुहैया कराएंगी। अब तक 714 महिलाओं ने प्रशिक्षण लेकर काम की शुरुआत की और आत्मनिर्भर बन रही हैं। शासन स्तर से इन्हें 75 हजार रुपये ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया गया है, जिससे यह काम की शुरुआत कर सकें।
विज्ञापन

गांवों में बैंक के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगना आम बात है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। महत्वाकांक्षी योजना वन जीपी वन बीसी से गांवों में घर-घर बैंक पहुंच रहा है। बीसी सखियों ने बैकिंग की जटिलताओं को दूर करते हुए परिभाषा ही बदल दी है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन से संचालित स्वयं सहायता समूह की 714 बीसी सखियों का चयन कर प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षक अखिल मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक गांव में एक बीसी सखी को तैनात किया जाना है।
विज्ञापन

शासन से इन्हें दिए गए ब्याज मुक्त ऋण में 35 हजार रुपये बैंक में जमा रहेंगे। जबकि 40 हजार रुपये से काम की शुरुआत करेंगी। इन्हें छह महीने तक प्रतिमाह 4000 रुपये का मानदेय भी दिया जाएगा। इसके बाद इनके द्वारा की जाने वाली जमा निकासी का 0.4 प्रतिशत कमीशन मिलेगा। इसके अलावा बैंकिंग डिवाइस खरीदने के लिए अलग से पैसे दिए जाएंगे। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर बैकिंग सेवाएं पहुंचाने की हैं। जिससे लोगों को घर बैठे बैकिंग सुविधा प्राप्त हो सके। साथ ही महिलाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................
ग्राम पंचायत सचिवालय में होगा कार्यालय
बीसी सखी गांवों में घर-घर पहुंच ग्रामीणों को बैकिंग सुविधा मुहैया करा रही हैं। इसके अलावा 618 ग्राम पंचायतों में बने ग्राम पंचायत सचिवालय के पंचायत घर में इनका कार्यालय होगा। गांव में सुविधा लेने के साथ ग्रामीण यहां इनसे संपर्क कर बैकिंग सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

...................
वर्जन............
200 से अधिक पद हैं रिक्त
अभी तक 714 महिलाओं ने बीसी सखी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा 200 से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए पद रिक्त हैं। शासन की योजना का लाभ अधिक से अधिक महिलाओं को मिल सके, इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। बीसी सखी के लिए महिलाओं का इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।
- गंगाराम, उपायुक्त, एनआरएलएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed