फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   69 lakh rupees defrauded from Yadupati Trade Biz were sent to Prayagraj, Lucknow and South India

Kanpur News: यदुपति ट्रेड बिज्ज से ठगी के 69 लाख रुपये प्रयागराज, लखनऊ और दक्षिण भारत भेजे गए

Fri, 25 Jul 2025 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
69 lakh rupees defrauded from Yadupati Trade Biz were sent to Prayagraj, Lucknow and South India
कानपुर। नामी रियल इस्टेट और ट्रेडिंग कंपनी यदुपति ट्रेड बिज्ज से ठगी के 69 लाख रुपये प्रयागराज, लखनऊ और दक्षिण भारत के शहरों के बैंक अकाउंट में भेजे गए हैं। पुलिस को सबकी जानकारी मिल गई है। अब उनके खाताधारकों की डिटेल जुटाई जा रही है।
विज्ञापन


यदुपति ट्रेड बिज्ज के निदेशक अनिल कुमार अग्रवाल के वॉट्सएप नंबर पर रविवार को अंजान नंबर से मैसेज आया। उसमें कंपनी के एमडी राघवपति सिंहानिया की फोटो लगी थी। मैसेज में नंबर सेव करने का निर्देश दिया गया था। सोमवार को निदेशक के पास 1.97 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का मैसेज आया। निदेशक दिल्ली में थे। वह वहां के कार्यालय जा रहे थे। उन्होंने रुपये ट्रांसफर कर दिए। कार्यालय में निदेशक की एमडी से मुलाकात हुई। निदेशक ने उनसे रुपयों के बारे में जब जानकारी की तो उन्होंने ऐसा कोई भी मैसेज भेजने से इन्कार कर दिया। इसके बाद कंपनी के बैंक के अकाउंट को होल्ड कराया गया। इस दौरान 15 से 16 अकाउंट में 69 लाख रुपये ट्रांसफर हो गए थे। 1.28 करोड़ रुपये होल्ड करा लिए गए।
विज्ञापन


डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि कई टीमें जांच कर रही हैं। प्रारंभिक जांच में 69 लाख रुपये केरल, कोयंबटूर, एर्नाकुलम और दक्षिण के कुछ अन्य शहरों में भेजे गए हैं। कुछ रुपये प्रयागराज और लखनऊ के अकाउंट में भी ट्रांसफर हुए हैं। बैंक से डिटेल मंगवाई गई है। वॉट्सएप अकाउंट किसकी आईडी से बना था और यह सिम किसको आवंटित था, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed