{"_id":"676ef30e60378d8bb507f1e7","slug":"67-cattle-recovered-from-two-dcms-two-smugglers-arrested-kanpur-news-c-212-1-sknp1006-119930-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो डीसीएम से 67 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो डीसीएम से 67 मवेशी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
अतर्रा। फतेहगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डीसीएम से 67 पशुओं को बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
थाने के दरोगा अवधेश कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर को पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान बरछा-डडिया मार्ग पर दो संदिग्ध ट्रकों को रोका गया। जांच में पहले ट्रक से 16 पड़वे और 16 भैंस, जबकि दूसरे ट्रक से 15 पड़वे और 20 भैंस रस्सियों से बंधे हुए मिले। पकड़े गए ट्रकों में एक छत्तीसगढ़ और दूसरा बांदा नंबर का है। गिरफ्तार आरोपियों में वकील निवासी मुजफ्फरनगर और नरेश कुमार निवासी बांदा शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह पशु जबलपुर और कटनी के रास्ते से उन्नाव ले जाए जा रहे थे। थाना पुलिस ने बरामद पशुओं को डढ़वा मानपुर गोशाला में सुरक्षित स्थान पर भिजवाया। दोनों ट्रकों को सीज कर दिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से पशु तस्करी का अवैध कार्य चल रहा था। पुलिस को शक है कि इस तस्करी में क्षेत्र के कुछ लोग सहयोग कर रहे थे। मामले की जांच जारी है।