फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   65 couples tie the knot on Valmiki Jayanti

Kanpur News: वाल्मीकि जयंती पर एक-दूजे के हुए 65 जोड़े

Tue, 27 Oct 2026 02:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
65 couples tie the knot on Valmiki Jayanti
कानपुर। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को मोतीझील स्थित वाल्मीकि उपवन में महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी की ओर से सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 65 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि वाल्मीकि के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद लाजपत भवन से बैंड-बाजे के साथ बारात निकली। दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर विवाह स्थल पहुंचे। यहां दुल्हनों के परिजनों ने द्वारचार की रस्म निभाई। मंगलगीतों के बीच वर-वधू ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई।
विज्ञापन

मेला कमेटी ने नवदंपतियों को उपहार दिए। सनातन वैदिक रामराज परिषद की ओर से रामचरितमानस और मिठाई भेंट की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजेंद्र माकोरिया ने की और संचालन प्रकाश हजारिया ने की। देवीदीन भाऊ, संजय हजारिया, रामनारायण, दिलीप तांबे, मुन्ना हजारिया, रामस्वरूप और रमाकांत मिश्रा ने आयोजन में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवदंपतियों को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, पूर्व सांसद राजाराम पाल, अनिल सोनकर वारसी, पूर्व विधायक सतीश निगम, उद्यमी नरेंद्र शर्मा और लालू गंगवानी समेत अन्य लोगों ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed