फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   63 lakhs from 300 players cheated in the name of National Games

नेशनल गेम्स के नाम पर ठगे गए 300 खिलाड़ियों से 63 लाख, 21000 रुपये फीस, न हुआ टूर्नामेंट न ही मिली कोई सुविधा

Wed, 30 Sep 2020 03:26 PM IST
शिखा पांडेय विजय प्रताप सिंह चौहान, इटावा
विजय प्रताप सिंह चौहान, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 30 Sep 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
63 lakhs from 300 players cheated in the name of National Games
खिलाड़ियों से ठगी - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले में सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में तीन दिवसीय नेशनल गेम्स का झांसा देकर आयोजकों ने देश भर के तीन सौ खिलाड़ियों से 63 लाख रुपये ठग लिए। देश भर से यहां खिलाड़ी तो पहुंचे पर आयोजकों के नदारद होने से आयोजन ही नहीं हुआ।

विज्ञापन


सैफई स्टेडियम के अफसरों ने भी आयोजन से इनकार किया है। ठगी जानकारी होने पर खिलाड़ी घरों को लौट रहे हैं। ठगी के शिकार हुए खिलाड़ियों ने बताया कि मैनपुरी रहने वाले सनोज यादव ने खुद को स्टूडेंट्स स्पोर्ट्स एंड गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नाम की संस्था का जनरल सेक्रेटरी बताते हुए 28 से 30 सितंबर तक सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में नेशनल गेम्स टूर्नामेंट के आयोजन की जानकारी ऑनलाइन प्रसारित की थी।
विज्ञापन


इसके लिए उसने एंट्री फीस 21000 रुपये खाते में मंगाई थी। यह राशि किसी संस्था के नहीं बल्कि मैनपुरी निवासी ममता यादव के खाते में जमा कराई गई थी। प्रतिभाग के लिए एक से 13 सितंबर तक आवेदन मांगे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब देश भर के कई राज्यों से 300 खिलाड़ी यहां पहुंचे तो उन्हें सैफई सीमा स्थित मैनपुरी के करहल में एक मैरिज होम में ठहरा दिया गया। खिलाड़ियों का आरोप है कि यहां सुविधाएं भी नहीं दी गईं, न ही कोई आयोजन हुआ।  

मंगलवार को चेन्नई के खिलाड़ियों ने बताया कि सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में बताया गया कि किसी भी खेल आयोजन की कोई परमीशन नहीं ली गई है। आयोजन संबंधी पोस्टर पर दिए गए नंबर पर फोन लगाया गया तो वह नहीं मिला। वहीं प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव से भी बात करने के प्रयास किए गए, लेकिन बात नहीं हो पाई। 

केंद्रीय खेल मंत्रालय से संबद्धता का झांसा 
खिलाड़ियों का कहना है कि तथाकथित टूर्नामेंट आयोजक ने उन्हें केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय से मान्यता व नेहरू युवा केंद्र से संबद्धता का झांसा दिया था। उसने अपने संगठन को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एंड गेम्स फेडरेशन का सदस्य और फिट इंडिया अभियान का सहयोगी भी बताया था। उसने अपना हेड ऑफिस मैनपुरी जिले के कुर्रा रोड स्थित एच-95 निकट जीबीआईसी बताया है।

मिनी ओलंपिक में इन खेलों को किया गया था शामिल 
इस नेशनल गेम्स में जिन खेलों को शामिल किया गया था उनमें एथलेटिक्स, कबड्डी, हॉकी, वॉलीबॉल, कुश्ती, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल आदि। 

इन राज्यों के आए खिलाड़ी 
इसमें शामिल होने सुदूर दक्षिण के राज्य तमिलनाडु, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, हरियाणा, यूपी, पंजाब, दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के खिलाड़ी पहुंचे हैं। 

शिवपाल सिंह यादव को दर्शाया मुख्य अतिथि
खिलाड़ियों ने बताया कि मिनी ओलंपिक के फर्जी आयोजनकर्ता सनोज यादव ने आयोजन के प्रचार-प्रसार के लिए तैयार पोस्टरों में जसवंतनगर विधायक प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को मुख्य अतिथि दर्शाया था।

खिलाड़ियों की जुबानी 
कोई गेम नहीं हुआ, हमारे व खेल के प्रति अपमान की पराकाष्ठा है। ऑनलाइन पैसे जमा कर हमसे धोखाधड़ी की गई है। पास के पेट्रोल पंप पर शौच के लिए जाना पड़ रहा है। राष्ट्रीय स्तर के खेल के नाम पर ड्रामा रचा गया है। - रमजान, हॉकी खिलाड़ी, राजस्थान 

लगभग 300 खिलाड़ियों को मैरिज हॉल में ठहरा दिया गया, कोरोना से बचाव के कोई इंतजाम नहीं हैं और सुविधाओं के नाम पर दो दिन में सिर्फ दो बार खाना मिला। - रोहित, क्रिकेट खिलाड़ी दिल्ली

टूर्नामेंट के आयोजन की तो बात छोड़िए, न ही कोई व्यवस्था और न ही कोई सुविधा दी गई। टॉयलेट तक की व्यवस्था नहीं है। लड़के-लड़कियों को एक साथ एक कमरे में भूसे की तरह भर दिया गया। - सोनू, दिल्ली का खिलाड़ी

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की स्वीकृति जरूरी 
जिला क्रीड़ाधिकारी एसके लहरी ने बताया कि इस तरह के किसी आयोजन की जानकारी खेल विभाग को नहीं है। इस प्रकार के किसी आयोजन के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की मंजूरी आवश्यक है। इसके अलावा न तो जिला प्रशासन और न ही खेल विभाग से कोई परमीशन ली गई। कोरोना काल में ऐसी किसी भी गतिविधि पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed