{"_id":"5c23c9b1bdec2256f16bfcc5","slug":"61545849265-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की मौत, पत्नी व पिता ने लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की मौत, पत्नी व पिता ने लगाए आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। घायल युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इस पर पत्नी ने सीएचसी के डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। वहीं युवक के पिता का आरोप है कि रंजिश में बेेटे को पीटा गया है। जिससे आई चोटों के कारण ही उसकी मौत हुई है।
मौके पर मौजूद पुलिस का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह पता चल सकेगी।
बुधवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के मैनुपुर गांव का निवासी रामकुमार(32) की पत्नी सोनावती का आरोप है कि बुधवार को पति सीढिय़ों से गिर गए थे। जिस पर उन्हें लेकर वह सीएचसी गई थी। जहां पर डॉक्टरों ने उसे इंजेक्शन लगाकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ही पति की मौत हो गई।
सोनावती के मुताबिक पति की मौत डॉक्टर के गलत इंजेक्शन के कारण हुई है। सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर अनूप अवस्थी का कहना है कि युवक इलाज के लिए आया था हालत गंभीर थी तो रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
उधर मृतक के पिता छोटे निषाद का कहना है कि 24 दिसंबर को मछली मारने के दौरान रामकुमार का सट्टी थाना क्षेत्र के टयोंगा निवासी कल्लू से विवाद हो गया था। जिसपर कल्लू ने उसे मारपीट कर बंधक बना लिया था। बुधवार को वह किसी तरह छूटकर आया तो गंभीर रूप से घायल था। जिस कारण ही उसकी मौत हुई है।
कोतवाल सुधाकर का कहना है कि उपनिरिक्षक सर्वेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं। दोनों आरोपों में से क्या सही और गलत है। इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद ही चल सकेगा।