फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   उद्यमियों ने सड़क, बिजली व पानी की गिनाईं समस्या

उद्यमियों ने सड़क, बिजली व पानी की गिनाईं समस्या

Sun, 30 Sep 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
उद्यमियों ने सड़क, बिजली व पानी की गिनाईं समस्या
कानपुर देहात। जनपद में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण आदि को लेकर शनिवार को उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जहां उनकी समस्याएं सुनी गई। संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार राय की अध्यक्षता में उद्योग बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क, बिजली, पानी के साथ ही उद्यमियों की अन्य समस्याओं को भी सुना गया। सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का समयबद्धता के साथ निस्तारण किया जाये। जनपद में संचालित उद्योगों की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है, और सरकार एवं शासन की स्पष्ट मंशा है कि जनपद में उद्योग को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उद्योगों के संचालन में यदि सुरक्षा के संबंध में कोई समस्या उद्यमियों के सम्मुख आए तो उसके संबंध तत्काल पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में लाया जाए ताकि उसमें तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसी प्रकार अन्य कोई समस्या किसी उद्यमी के सम्मुख आ रही है तो वह बैठक के अलावा किसी भी कार्य दिवस में जिलाधिकारी एवं उनके कार्यालय में उपस्थित होकर उन्हें भी अवगत करा सकते हैं ताकि उद्यमियों की समस्याओं का तत्परता के साथ निस्तारण संभव हो सके। साथ ही नए उद्योगों को स्थापित करने में कार्यालय स्तर पर अनापत्ति प्रमाण पत्र या अन्य किसी प्रकार के प्रमाण पत्र की आवश्यकता हो तो उसमें त्वरित गति से कार्य करते हुए उद्यमियों को उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, एसडीएम सदर आनन्द कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग नेहा सिंह, पीडी, क्षेत्राधिकारी आदि अधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed