फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   एक साथ उठेगी पिता की अर्थी और बेटी की डोली

एक साथ उठेगी पिता की अर्थी और बेटी की डोली

Thu, 28 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
एक साथ उठेगी पिता की अर्थी और बेटी की डोली
रनियां (कानपुर देहात)। गजनेर थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में एक फोन कॉल पहुंचने पर शादी की खुशियां काफूर हो गई घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग एकत्र हो गए। लड़की का पिता व मामा कानपुर पनीर लेने जा रहे थे। सचेंडी के पास दुघर्टना का शिकार हो गए दोनो की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना घर में पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कीरतपुर निवासी पन्नालाल की बेटी रेशमा की शादी गहलौं रूरा में तय हुई थी। बुधवार को बारात आनी थी। तैयारियां चल रही थी। बारातियों के स्वागत में कोई कसर न रहे इसके लिए पिता पन्नालाल व मामा रामप्रताप पनीर लेने कानपुर जा रहे थे। सचेंडी के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सचेंडी पुलिस मृतकों के पास मिले मोबाइल से नंबर के आधार पर सूचना घर में दी। घर में कोहराम मच गया। परिजन बुरी तरह से बिलखने लगे। इसकी सूचना वर पक्ष को दी गई। घर में चल रही सारी तैयारियां रोक दी गई। परिजनों की चीखपुकार से माहौल गमगीन हो गया। तैयारियों में लगे रिश्तेदार भी सिमट कर बैठ गए। कुछ लोग घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। मृतक के परिवार में पत्नी रामसखी बेसुध हो गई। बड़ी बेटी किरन की शादी हो चुकी है। दूसरे नंबर की बेटी रेशमा की शादी थी। इसके बाद बेटी कोमल, अर्चना, बेटा अभिषेक व करन बुरी तरह से बिलखते रहे। रिश्तेदार उन्हें किसी तरह से ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आएंगे पांच बराती होगी, रस्म अदायगी
सुबह से चल रही शादी की तैयारियों के बीच किसी को इसका अंदाजा नहीं था कि पल भर में इतनी बड़ी घटना हो जाएगी। बारातियों के स्वागत के रसगुल्ला आदि मिठाइयां बन गई थी। खाना बनाया जा रहा था। घटना के बाद मिठाई व खाना जहां का तहां खुले में रखा रहा। मृतक पन्नालाल के भतीजे राजेश ने बताया कि शादी की रस्म अदायगी होगी। केवल पांच बराती आएंगे। जिसमें शादी की औपचारिकता निभाकर कार्यक्रम संपन्न कर दिया जाएगा।


तीन दिन पहले परिवार में हुई थी एक मौत
पन्नालाल के परिवार में तीन दिन पहले संतराम (30) ने तीन दिन पहले जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। परिवार का माहौल वैसे भी गमगीन था। वहीं शादी के दिन बड़ी घटना के होने के बाद परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed