{"_id":"5aaab9e54f1c1b4d0a8b510b","slug":"61521138149-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा चालकों ने किया विरोध-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा चालकों ने किया विरोध-प्रदर्शन
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर में ई रिक्शा व टेंपो पर लगाम के लिए एआरटीओ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को सवारियों को उतारने पर चालकों ने आंशिक हड़ताल रख विरोध जताया। रेलवे रोड पर ई-रिक्शा रोकने पर चालकों से नोकझोंक भी हुई। चालकों ने कहा कि उनकी रोजी-रोटी का साधन छिना तो भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे।
बुधवार को बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एआरटीओ को आदेश दिए थे कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ई-रिक्शा पर लगाम लगाई जाए। इसको लेकर रेलवे रोड पर सूर्या होटल के पास ई-रिक्शा चालक एकत्र हुए और हड़ताल की रूपरेखा बनाई। चालकों ने जबरन रेलवे स्टेशन और त्रिपोलिया चौक से सवारियां भरकर आ रहे ई-रिक्शा चालकों को रोककर सवारियां उतरवाईं। कई ई-रिक्शा चालकों की चाभियां भी छीनीं। इसको लेकर
नोकझोंक भी हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जाम न लगाने की हिदायत दी। इसके बाद ई-रिक्शा चालक पटेलपार्क पहुंचे और वहां सभा कर रणनीति बनाई। यहां से ई-रिक्शा चालक जिलाधिकारी को ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे लेकिन वह नहीं मिलीं। ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि उन
विज्ञापन
लोगों की वजह से जाम नहीं लगता है, बल्कि दुकानदार फुटपाथ तक कब्जा किए हैं। इसी के साथ वाहन चालक आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर देते हैं और उल्टी-सीधी साइड में घुस आते हैं, जिससे जाम लगता है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा चलाकर वह लोग अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अगर यह काम भी छिन जाएगा तो वह लोग कहां जाएंगे। विरोध जताने वालों में मोहित मिश्र, उमेश पांडेय, अखिलेश पांडेय, अजीत कश्यप, रोहित कश्यप, राजू कश्यप, मुशीर, जोगेंद्र कश्यप, रवि कुमार, निजामुद्दीन, अजीत कुमार और पप्पन आदि मौजूद रहे।
ई रिक्शा चालकों ने जताया विरोध
शहर में जाम की समस्या से निपटने के लिए डीएम के निर्देश पर एआरटीओ ने कसा शिकंजा
रेलवे रोड पर सवारियां उतारने पर नोकझोंक, चालकों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो