{"_id":"5a5a54234f1c1bb13f8b4a98","slug":"61515869219-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांदा में बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। बालू भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
गिरवां थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव का राजेश उर्फ राजू (35) पुत्र चुन्नू प्रसाद रैदास शुक्रवार रात छोटे भाई महेंद्र (27) के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। बांदा-नरैनी मार्ग पर फौजी पुरवा के पास सामने से आ रहे बालू भरे ओवरलोड ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे राजेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महेंद्र घायल हो गया।
हादसे में बाइक सवार का हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तीन किमी तक ट्रक का पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक के चचेरे भाई नत्थू ने बताया कि राजेश मजदूरी करते थे। वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और दो पुत्रियाें को छोड़ गए हैं।