{"_id":"5963c59b4f1c1b95418b467f","slug":"61499710875-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार तालाब में गिरी, दो घायल
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। क्षेत्र के गांव प्रतापपुर के पास अनियंत्रित कार तालाब में गिर गई। जिससे कार सवार दो लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है।
कानपुर देहात के सिकंदरा निवासी दिनेश पुत्र गजराज सिंह क्षेत्र के गांव प्रतापपुर में रविवार शाम अपनी रिश्तेदारी में आए थे। रिश्तेदारी से दिनेश अपने चालक रचित पुत्र गिरजेश के साथ कार से वापस जा रहे थे।
प्रतापपुर के पास कार मोड़ पर अनियंत्रित हो गई। चालक ने कार नियंत्रित करने की कोशिश की, मगर कार पलटते हुए तालाब में जा गिरी। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मशक्कत कर कार से घायलों को बाहर निकाला। सूचना पाकर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया।