फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   61 patient fit from corona

ढाई साल की बच्ची समेत 61 रोगियों ने दी कोरोना को मात

Wed, 13 May 2020 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
61 patient fit from corona
कोरोना वायरस - फोटो : social media
ढाई साल की बच्ची समेत 61 लोगों ने मंगलवार को कोरोना की जंग जीत ली। इन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया। जाजमऊ स्थित ईएसआई अस्पताल से 29, कांशीराम अस्पताल से 26 और हैलट अस्पताल से छह मरीजों को तालियां बजाकर विदा किया गया। इनमें 8 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जाजमऊ स्थित ईएसआई अस्पताल में 52 कोरोना के मरीज भर्ती थे, जिनमें 29 मरीजों की दोनों जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज किया गया। चिकित्साधीक्षक डॉ. एचके मित्तल ने बताया कि डिस्चार्ज होने वालों में कर्नलगंज की एक ढाई साल की बच्ची भी है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला, अस्पताल के सहायक निदेशक अश्वनी श्रीवास्तव, उपनिदेशक पीके चौधरी, डॉ. बबिता गुप्ता, डॉ संजीव आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, कांशीराम अस्पताल से भी 26 मरीजों को तालियां बजाकर विदा किया गया। सीएमएस डॉ. एसके पांडेय ने बताया कि ये कुली बाजार, अनवरगंज, कैंट, सिविल लाइन, बेगमपुरवा, कर्नलगंज आदि इलाकों के हैं। इनमें आठ पुलिसकर्मी समेत चार महिलाएं शामिल हैं। यहां 21 मरीज बचे हैं, जिनमें से छह और मरीज रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed