{"_id":"689cce4a21fffeeb25006e0f","slug":"61-land-disputes-were-resolved-etawa-news-c-216-1-etw1002-129416-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 61 जमीन के विवादों का कराया गया निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 61 जमीन के विवादों का कराया गया निस्तारण
विज्ञापन
इटावा। श्रावस्ती मॉडल के तहत जिले की सभी तहसीलों में जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले में कुल 6.3110 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।
डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल के निर्देश पर जिले की सभी छह तहसीलों के 14 गांवों में पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें विवादों के समाधान के लिए पहुंची। टीमों ने यहां पर कुल 61 मामले चिह्नित कर विवाद से संबंधित पक्षों से बातचीत की। जांच व पैमाइश करके चिन्हित मामलों का समाधान कराया।
इस अभियान में बुधवार को 6.3110 हेक्टेयर रकवा अवैध कब्जा से मुक्त कराया गया। इसमें सात नाली, 24 रास्ते, दो तालाब, दो चारागाह, एक खलिहान, चार खाद के गड्ढे, 10 नवीन परती और बंजर भूमि, दो कब्रिस्तान एवं श्मशान भूमि और नौ अन्य प्रकार की भूमि का अवैध कब्जों से मुक्त कराया गया। अभी तक जिले में श्रावस्ती माॅडल के तहत कुल 433 गांवों में 2483 प्रकरणों में भूमि विवादों के तहत 291.640 हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है।