फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   61 lakh scam in MNREGA works of 138 gram panchayats

यूपी: 138 ग्राम पंचायतों के मनरेगा कार्यों में 61 लाख का घपला, शासन को भी भेजी रिपोर्ट

Mon, 30 Sep 2019 11:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 30 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
61 lakh scam in MNREGA works of 138 gram panchayats
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले के 14 विकास खंडों की 138 ग्राम पंचायतों में गत वित्तीय वर्ष कराए गए मनरेगा कार्यों के सोशल ऑडिट के दौरान 61 लाख रुपये का घपला सामने आया है। इसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों के साथ शासन को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन


मामले के सामने आने के बाद ग्राम प्रधानों से लेकर मनरेगा कर्मियों तक में खलबली मची है। मनरेगा कार्यों में गड़बड़ी पर दोषियों को सजा दिलाने के उद्देश्य से सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) कराया जाता है।
विज्ञापन


सोशल ऑडिट के लिए गठित टीमें पूर्व सूचना देकर गांव पहुंचती हैं और खुली बैठक में मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का ब्योरा रखा जाता है। इस दौरान ग्रामीणों से मिलने वाली आपत्तियों का अध्ययन कर अभिलेख भी जांचे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके आधार पर ही जनपद की 138 ग्राम पंचायतों में कराए गए मनरेगा कार्यों में 6117388 रुपये की वित्तीय अनियमितता की पुष्टि सोशल ऑडिट के दौरान हुई है। पूरी आख्या गोपनीय रूप से शासन को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed