{"_id":"6a5a8bed3ac756f3310d5522","slug":"61-ancient-silver-coins-unearthed-during-the-digging-of-a-toilet-pit-kanpur-news-c-220-1-akb1007-145957-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शौचालय के गड्ढे की खोदाई में निकले 61 प्राचीन चांदी के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शौचालय के गड्ढे की खोदाई में निकले 61 प्राचीन चांदी के सिक्के
Sat, 18 Jul 2026 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
शिवली। थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निहुटा गांव शुक्रवार दोपहर को शौचालय के लिए गड्ढे की खोदाई के दौरान 100 साल से अधिक पुराने चांदी के सिक्के मिले। सूचना मिलने पर पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार ने जांच के बाद सिक्के सील कर पुलिस को सौंपे हैं।
फत्तेपुर निहुटा निवासी किसान बृजकिशोर गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता शुक्रवार को अपने मकान के पास शौचालय निर्माण के लिए गड्ढा खुदवा रहे थे। लगभग तीन से चार फुट की खोदाई के बाद मिट्टी में 61 चांदी जैसी सफेद धातु के सिक्के निकल आए। इन सिक्कों पर सन 1878, 1904, 1914 और 1916 अंकित हैं। साथ ही अंग्रेजी शासन के शासक का चित्र भी बना हुआ है। सिक्कों के मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मामले की जानकारी पर नायब तहसीलदार सुधीर कुमार, बाघपुर चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ने सिक्के किसान से लेकर जांच की। इसके बाद पुरातत्व विभाग को जानकारी दी और जमीन के नीचे मिले सिक्कों को सील कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
शिवली थानाध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जमीन के नीचे से प्राचीन सिक्के मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सिक्कों को थाने में सुरक्षित रखा गया है। पुरातत्व विभाग की टीम आने के बाद प्रमाणित हो सकेगा कि सिक्के कितने पुराने हैं और किस धातु के हैं।