{"_id":"691cc3aa90e1f8211b0fd387","slug":"600000-plants-being-prepared-for-planting-etawa-news-c-216-1-etw1012-133587-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पौधरोपण के लिए तैयार किए जा रहे छह लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पौधरोपण के लिए तैयार किए जा रहे छह लाख पौधे
विज्ञापन
बकेवर। लखना वन रेंज अगले वर्ष पौधरोपण किए जाने के लिए छह लाख पौधे तैयार कर रहा है। इसके लिए 6 पौधशालाओं में बीजारोपण का कार्य तेजी से चल रहा है। इन पौधों में फल और छायादार के साथ साथ पारिजात पौधे की प्रजातियां भी शामिल हैं।
सामाजिक वानिकी लखना ने अगले मानसून वर्ष में पौधरोपण के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए लखना रेंज की छह नर्सरियों में पौधरोपण का कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। लखना रेंजर प्रदीप कुमार ने बताया कि लखना प्रथम व द्वितीय पौधशाला में 2.5 लाख, दाऊदपुर सब्दलपुर पौधशाला में एक लाख, महेवा व मुकुटपुर में एक-एक लाख पौधे तैयार किए जा रहे हैं । इन पौधशालाओं में कंज, पापड़ी, जामुन, बरगद, पीपल,आम नींबू, करौंदा, अमरुद और अमलताश के अलावा कनेर और धार्मिक और औषधीय वृक्ष पारिजात जैसी विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। इस समय थैलियों में मिट्टी और जैविक उर्वरक भरकर उनमें बीजों का रोपण किया जा रहा है। यह पौधे अगले वर्ष में पौधरोपण के लिए ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराए जाएंगे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शासन ने अभी कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है। इसके बावजूद लगभग छह लाख पौधे तैयार कराए जा रहे हैं।