फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   70 school children sick by drinking pesticide in a school

कीड़े मारने की दवा पीने से 70 स्कूली बच्चे बीमार, हंगामा

Sat, 10 Sep 2016 04:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 10 Sep 2016 04:56 PM IST
विज्ञापन
70 school children sick by drinking pesticide in a school
कीड़े मारने की दवा पीने से बीमार पड़े बच्चों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। - फोटो : अमर उजाला, कन्नौज
कन्नौज के तेराजाकेट इलाके में कृमि मुक्ति दिवस पर कीड़े मारने वाली दवा पिने से 70 से अधिक बच्चे बीमार पड़ गए। उल्टी, बुखार और दर्द से बच्चों की चीख निकली तो कोहराम मच गया। अानन-फानन में स्कूल के प्रिंसिपल ने घटना की सूचना एसडीएम, सीएमओ को  दी तो मौके  पर कई डाक्टरों की टीम पहुंच गई। करीब एक दर्जन एंबुलेंस से 60 बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व छह बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी बच्चों  के हालत में सुधार आने पर उन्हें वापस घर भेज दिया गया। उधर बच्चों के बीमार पड़ने की सूचना मिलते ही उनके परिजन स्कूल पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। किसी तरह एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों को  समझाते हुए शांत कराया।
विज्ञापन

पैकेट पर दी थी चेतावनी

70 school children sick by drinking pesticide in a school
छात्राें के बीमार पड़ने के बाद अस्पताल पहुंचे परिजनाें काे समझाते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला, कानपुर

पेट में कीड़े मारने की जिस दवा काे बच्चाें काे दी गर्ई थी, उसपर पहले से ही चेतावनी दी गर्ई थी कि पेट में कीड़े हाेने की स्थिति में यह दवा पीने से उल्टी, सिर दर्द, पेट दर्द, चक्कर अा सकता है। हालांकि एकसाथ इतने बच्चाें के बीमार पड़ने से सभी के हाेश उड़ गए थे। फिलहाल छह बच्चाें की हालत गंभीर बतार्ई जा रही है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टराें काे बना लिया था बंधक

70 school children sick by drinking pesticide in a school
बच्चाें के बीमार पड़ने के बाद परिजनाें ने स्कूल घेर लिया। - फोटो : अमर उजाला, कन्नाैज
दवा पीने के कुछ ही देर बाद स्कूल के करीब 90 बच्चे उल्टियां करने लगे और चक्कर आने की बात कहकर जमीन पर लोटने लगे। अचानक स्कूल में हड़कंप मच गया। बच्चों की हालत बिगड़ती देख उनके परिजनों और स्कूल के लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के लोगों को बंधक तक बना लिया गया। हालात ताे मारपीट तक पहुंच गर्ई थी, लेकिन माैके पर पहुंचे एसडीएम ने किसी तरह लाेगाें काे शांत कराया।
विज्ञापन

70 school children sick by drinking pesticide in a school
दवा पीने के बाद बेहोशी की हालत में बच्चे - फोटो : अमर उजाला
दवा पीने की कुछ ही देर बाद कुछ बच्चे जोर-जोर से उल्टियां करने लगे और कुछ बेहोश होकर जमीन पर गिर गये। साथियों ने उन्हें उठाकर पानी पिलाया और टीचरों को सूचित किया।

फोन पर परिजनों को दी गई बच्चों के बीमार होने की सूचना

70 school children sick by drinking pesticide in a school
फोन पर बीमार होने की सूचना परिजनों को देती एक स्कूली बच्ची अपने सहपाठियों के साथ - फोटो : अमर उजाला
साथियों के एक-एक करके बीमार होने से सहपाठी छात्राएं घबरा गईं इस दौरान एक छात्रा ने परिजनों  को फोन करके बीमार होन की सूचना दी।

स्कूल में बीमार बच्चों को लिटाने के लिए जगह कम पड़ गई कुछ बीमार छात्राओं को कुर्सी पर बिठाया गया

70 school children sick by drinking pesticide in a school
कुर्सी पर बेहोशी की हालत में बैठी छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में बीमार बच्चों को लिटाने के लिए जगह कम पड़ गई कुछ बीमार छात्राओं को कुर्सी पर बिठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed