{"_id":"6a606354794161b62b08e51f","slug":"60-meter-section-of-ganga-expressway-caved-in-during-rains-in-hardoi-2026-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: गंगा एक्सप्रेसवे का 60 मीटर टुकड़ा धंसा, दो दिन की बारिश ने खोल दी पोल; प्रशासन भी हुआ खामोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गंगा एक्सप्रेसवे का 60 मीटर टुकड़ा धंसा, दो दिन की बारिश ने खोल दी पोल; प्रशासन भी हुआ खामोश
Wed, 22 Jul 2026 12:30 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:30 PM IST
सार
दो दिन की बारिश ने 36,230 करोड़ रुपये से बने गंगा एक्सप्रेसवे की पोल खोल दी। बारिश से एक्सप्रेस-वे का 60 मीटर टुकड़ा धंस गया। इस पर प्रशासन भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे का 60 मीटर टुकड़ा धंसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
प्रयागराज को मेरठ से जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेसवे माइलस्टोन संख्या 354 सहादतपुरवा के पास लगभग 60 मीटर का टुकड़ा सोमवार रात किसी समय धंस गया। इसकी जानकारी मिलते ही कार्यदायी संस्था के तकनीकी कर्मचारियों ने मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया।
नीचे से गिट्टी भर दी और इस का डामरीकरण होना बाकी है। खास बात यह है कि यह टुकड़ा उस स्थान से सात किलोमीटर दूर है जहां से प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण किया था। गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 36,230 करोड़ रुपये से हुआ है।
बीते 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे का लोकार्पण मल्लावां के पास एक जनसभा में किया था। पिछले दो दिन में हुई बारिश के कारण एक्सप्रेसवे मल्लावां के माइलस्टोन संख्या 354 पर धंस गया। हालांकि इस कारण यातायात बाधित नहीं हुआ।

Trending Videos
टुकड़ा धंसने की जानकारी पर मंगलवार सुबह से ही यहां मरम्मत का काम शुरू हो गया। जहां पर एक्सप्रेसवे धंसा था वहां नीचे से गिट्टी ऊपर तक भरने का काम भी शाम चार बजे तक पूरा कर लिया गया। पूरे मामले पर जिला प्रशासन ने कोई टिप्पणी नहीं की।
कार्यदायी संस्था के तकनीकी यूनिट हेड प्रतिनिधि राजेश मिश्रा ने बताया कि लखनऊ से मौके के लिए रवाना हो गए हैं। आशंका जताई कि 48 घंटे की बारिश के कारण कहीं कोई समस्या आई होगी। मरम्मत का काम तो रुटीन में चलता ही रहता है।