{"_id":"5ccf9722bdec220717714e93","slug":"5th-phase-of-lok-sabha-elections-2019-live-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5वें चरण का मतदान LIVE: पांच बजे तक इन लोकसभा क्षेत्रों में कुछ ऐसा रहा मतदान प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5वें चरण का मतदान LIVE: पांच बजे तक इन लोकसभा क्षेत्रों में कुछ ऐसा रहा मतदान प्रतिशत
Mon, 06 May 2019 06:20 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 May 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
5वें चरण की वोटिंग के दौरान जोश से लबरेज नजर आए वोटर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी की 14 सीटों सहित चित्रकूट-बांदा संसदीय सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। बूथों पर मतदान को लेकर लोगों का उत्साह देखते बन रहा है। सुबह 6 बजे से ही बूथों के बाहर मतदाताओं की लाइन लगना शुरू हो गयी। वोट डालने को लेकर बूथों पर महिलाओं की भी खासी भीड़ दिखाई दी।
मतदान केंद्र के बाहर लगी कतारें
फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडौली पोलिंग बूथ पर ईवीएम की खराबी के चलते वोटिंग रुकी हुई है। फतेहपुर के असोथर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सरायखाली में एक बूथ पर मशीन खराब होने की वजह से 7:45 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो पाया।
मतदान का इंतजार करती महिलाएं
बांदा के अतर्रा के बूटूबाई इंटर कॉलेज ओरन रोड में वोटिंग मशीन की पैड खराब होने के कारण 10 मिनट देर से गेट खोला गया। बूटूबाई आवासीय इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 196 में कीपैड काम नहीं कर रहा था जिससे अधिकारियों में हडकंप मच गया जोनल मजिस्ट्रेट जगमोहन सिंह ने आनन फानन इंजीनियर बुलाकर गडबडी को ठीक कराया तब जाकर गेट खोला गया लोगों में आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों में नजर आया गजब का उत्साह
बांदा में बीएलओ द्वारा पर्ची ना मिलने पर लगभग 50 से अधिक लोगों ने बूटूबाई इंटर कॉलेज ओरन रोड पर गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। नगर के वार्ड नंबर 4 ,5 एवं 6 के निवासी कैलाशिया , राम नरेश, मुन्नी, कमला, रामखेलावन ,ओमप्रकाश ,जीतू ,राजकुमारी ,रेखा आदि सहित आधा सैकड़ा लोगों ने नाराजगी जताई ।
विज्ञापन
मतदाताओं को जानकारी देते स्काउट के बच्चे
चित्रकूट राजापुर के सगवारा और शहर के यू आर सी में स्थित एक बूथ में मशीन खराब लगभग 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। शहर के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पानी में बैटरी डाउन होने से नहीं चल पा रही ईवीएम मशीन 8:30 बजे दूसरी मशीन लगाने का काम शुरू हुआ थोड़ी देर में चालू हो सकेगा मतदान।