फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5वें चरण का मतदान LIVE: पांच बजे तक इन लोकसभा क्षेत्रों में कुछ ऐसा रहा मतदान प्रतिशत

Mon, 06 May 2019 06:20 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 06 May 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
5th phase of lok sabha elections 2019, live update
5वें चरण की वोटिंग के दौरान जोश से लबरेज नजर आए वोटर - फोटो : अमर उजाला
यूपी की 14 सीटों सहित चित्रकूट-बांदा संसदीय सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। बूथों पर मतदान को लेकर लोगों का उत्साह देखते बन रहा है। सुबह 6 बजे से ही बूथों के बाहर मतदाताओं की लाइन लगना शुरू हो गयी। वोट डालने को लेकर बूथों पर महिलाओं की भी खासी भीड़ दिखाई दी। 


चित्रकूट में भरतकूप क्षेत्र के खपटिहा गांव में मतदान का बहिष्कार होने की सूचना पकर एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया।

 
5th phase of lok sabha elections 2019, live update
मतदान केंद्र के बाहर लगी कतारें
फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडौली पोलिंग बूथ पर ईवीएम की खराबी के चलते वोटिंग रुकी हुई है। फतेहपुर के असोथर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सरायखाली में एक बूथ पर मशीन खराब होने की वजह से 7:45 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो पाया। 

 
5th phase of lok sabha elections 2019, live update
मतदान का इंतजार करती महिलाएं
बांदा के अतर्रा के बूटूबाई इंटर कॉलेज ओरन रोड में वोटिंग मशीन की पैड खराब होने के कारण 10 मिनट देर से गेट खोला गया। बूटूबाई आवासीय इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 196 में कीपैड काम नहीं कर रहा था जिससे अधिकारियों में हडकंप मच गया जोनल मजिस्ट्रेट जगमोहन सिंह ने आनन फानन इंजीनियर बुलाकर गडबडी को ठीक कराया तब जाकर गेट खोला गया लोगों में आक्रोश देखा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
5th phase of lok sabha elections 2019, live update
लोगों में नजर आया गजब का उत्साह
बांदा में बीएलओ द्वारा पर्ची ना मिलने पर लगभग 50 से अधिक लोगों ने बूटूबाई इंटर कॉलेज ओरन रोड पर गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। नगर के वार्ड नंबर 4 ,5 एवं 6 के निवासी कैलाशिया , राम नरेश, मुन्नी, कमला, रामखेलावन ,ओमप्रकाश ,जीतू ,राजकुमारी ,रेखा आदि सहित आधा सैकड़ा लोगों ने नाराजगी जताई ।

 
विज्ञापन
5th phase of lok sabha elections 2019, live update
मतदाताओं को जानकारी देते स्काउट के बच्चे
चित्रकूट राजापुर के सगवारा और शहर के यू आर सी में स्थित एक बूथ में मशीन खराब लगभग 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। शहर के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पानी में बैटरी डाउन होने से नहीं चल पा रही ईवीएम मशीन 8:30 बजे दूसरी मशीन लगाने का काम शुरू हुआ थोड़ी देर में चालू हो सकेगा मतदान।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed