फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   58 mm of rain in 30 hours in Kanpur dehat, life disrupted

कानपुर देहात में 30 घंटे में 58 मिमी हुई बारिश, जनजीवन अस्त-व्यस्त

Fri, 17 Sep 2021 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
58 mm of rain in 30 hours in Kanpur dehat, life disrupted
कानपुर देहात के संदलपुर में मकानों के आसपास भरा बारिश का पानी। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। तेज हवा के साथ 30 घंटे में 58 मिमी. बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। गुरुवार सुबह इसका असर बाजारों पर पड़ा। बारिश व जलभराव से आंशिक दुकानें ही खुल सकीं।
विज्ञापन

रूरा व रसूलाबाद में घरों व दुकानों में पानी घुस गया। इधर तेज हवाएं चलने से बाजरा व धान की फसलें गिर गई। दलहनी, तिलहनी फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।
विज्ञापन

तेज हवा के साथ बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह होते ही तेज हो गई। अतिवृष्टि से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया। अकबरपुर, पुखरायां, रूरा, झींझक, रसूलाबाद, शिवली व सिकंदरा आदि प्रमुख बाजारों में आंशिक दुकानें की खुल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर में ओवर ब्रिज चौराहा, गांधी पार्क के सामने, भुगनियापुर रोड, नबीपुर आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। रूरा में बाजार वार्ड, बजरंग नगर में जलभराव हो गया। नाला अवरुद्ध होने से कई घरों व दुकानों में पानी घुस गया।
वहीं रसूलाबाद के कबीरनगर, आजाद नगर, सुभाष नगर व नेहरू नगर में तालाब का पानी ओवर फ्लो होने से घरों में पानी घुस गया। सुभाष नगर जाने वाले रास्ते पर घुटनों तक पानी आ गया। रसूलाबाद औरैया रोड पर जलभराव हो गया।
सीएचसी रसूलाबाद में भी पानी भर गया इससे मरीजों व टीकाकरण के लिए लोगों को पहुंचने में परेशानी हुई। रनियां में मंटोरा सर्विस लेन पर पानी भरे होने से राहगीर परेशान हुए। फत्तेपुर रोशनाई में क्षेत्रीय इंटर कॉलेज के सामने जलभराव हो गया।

झींझक में मेन रोड पर जलभराव से लोग परेशान हुए। शिवली में कल्याणपुर, बसौसी रोड पर जलभराव से राहगीरों को दिक्कत हुई। पूरे दिन बारिश होते रहने से लोग घरों में कैद रहे। सिकंदरा, डेरापुर के कृष्णानगर, मुंगीसापुर, संदलपुर में भी बारिश से जगह जगह जलभराव हो गया।

कानपुर देहात के रसूलाबाद में घुटनों तक भरा बारिश का पानी। संवाद

कानपुर देहात के रसूलाबाद में घुटनों तक भरा बारिश का पानी। संवाद- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed