फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   58 crore rupees received, yet Makdikheda drain continues to overflow

Kanpur News: 58 करोड़ मिले फिर भी बजबजा रहा मकड़ीखेड़ा नाला

Fri, 05 Jun 2026 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
58 crore rupees received, yet Makdikheda drain continues to overflow
फोटो।
विज्ञापन

-एक साल पहले बना नाला निर्माण का प्रस्ताव, छह माह पहले आई थी पहली किस्त
-अभी भी शुरू नहीं हो सका निर्माण कार्य, बारिश में 50 हजार की आबादी झेलेगी गंदगी का दंश

संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। गंदगी से बजबजाते मकड़ीखेड़ा नाले की वजह से इस बार भी बारिश में करीब 50 हजार की आबादी जलभराव का दंश झेलेगी। अभी इस नाले की सफाई भी नहीं की गई है। इस नाले के निर्माण के लिए पिछले साल प्रस्ताव बना था। छह माह पहले पहली किस्त भी जारी हो गई लेकिन अभी टेंडर प्रक्रिया नहीं हो सकी है।
कल्याणपुर-पनकी रोड स्थित डीपीएस पुलिया से शुरू होने वाला यह नाला एआरआई सिटी के सामने परमिया नाले में आकर मिलता है। इसकी लंबाई करीब आठ किलोमीटर है और यह पांच से 14 मीटर तक चौड़ा है। यह नाला जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। चोक होने की वजह से गंदगी से पटा पड़ा है। इस कारण हर साल बारिश में इस नाले के आसपास के इलाकों में भीषण जलभराव होता है। कई दिन तक पानी की निकासी नहीं हो पाती है जिससे इलाकाई निवासी जूझते हैं। पिछले साल इस समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रस्ताव बना। दो सौ करोड़ की लागत से जन निगम के सीएनवीएस स्कीम के तहत इस नाले के निर्माण व अन्य कार्य कराने की रूपरेखा बनी। करीब 200 करोड़ का बजट बना। छह माह पहले 58 करोड़ की पहली किस्त भी मिल भी गई लेकिन अभी भी टेंडर नहीं हो सका है।
विज्ञापन


वर्जन
डीपीएस से शुरू होने के बाद यह नाला पांच किमी तक कच्चा बना है। इससे पानी लबालब भरा रहता है। साथ ही, कई नालियां भी इससे नहीं जुड़ी हैं। इस दो सौ करोड़ से नाला पक्का कर इससे नालियां जोड़ने सहित अन्य काम होने हैं। टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके सिंह, अधिशासी अभियंता, जोन-6 नगर निगम
-------------------------------------------------------------------

55 दुकानदारों से तीन दिन में मांगे कागजात

कानपुर। सीसामऊ नाले पर काबिज 55 दुकानों के मालिकों से नगर निगम ने तीन दिन में आवंटन के दस्तावेज दिखाने को कहा है। इस संबंध में नगर निगम जोन-4 की अधिशासी अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल ने नोटिस भेजे हैं। जो दुकाने बंद हैं, उनके शटर पर नोटिस चस्पा किया गया। इसमें कहा गया है कि मकरावटगंज ढाल पर नाले की स्लैब गिरने के बाद जानकारी की गई तो पता चला कि 1990 में नगर निगम ने ही ये दुकानें आवंटित की थी। इसलिए, तीन दिन में आवंटन संबंधी कागजात लेकर मोतीझील कार्यालय पहुंचे। ऐसा न करने पर संपत्ति को अवैध मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
--------------------------------------------------
नगर आयुक्त ने जानी नाला सफाई की हकीकत

कानपुर। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने दूसरे दिन भी शहर में घूमकर नाला सफाई का जायजा लिया। उन्होंने सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। वह जोन-2 व 3 के इलाकों में गए। नगर आयुक्त बाकरगंज चौराहे स्थित सार्वजनिक शौचालय, साउथ एक्स माॅल, बाबाकुटी के पास हो रहे नाले की सफाई की कार्य प्रगति देखने गए। सीएम ग्रिड फेस-1 के अंतर्गत बाबा कुटी से मार्बल मार्केट के बीच का निरीक्षण किया। यहां कोटक बैंक के पास सीवर लाइन का कार्य पूरा होने के बाद अभी अन्य कार्य शुरू नही हुए थे। सभी कार्य दस दिन में पूरे करने को कहा। उनके साथ पार्षद अभिनव शुक्ला, अवधेश त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डां अजय कुमार, जोनल अभियंता जोन-3 आरके तिवारी, जोनल अभियंता जोन-2 दिवाकर भास्कर, जोनल स्वच्छता अधिकारी जोन-3 आशीष बाजपेई, जोन-2 के सुशील कुमार भी रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed