फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   56 trains canceled delhi howrah rail route start till tonight

आज रात तक बहाल होगा रूट, 56 ट्रेनें रद

Thu, 29 Dec 2016 11:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 29 Dec 2016 11:06 AM IST
सार

- दिल्ली-हावड़ा रूट पर 57 ट्रेनें बहाल लेकिन रूट बदल कर चलेंगी

विज्ञापन
 56 trains canceled delhi howrah rail route start till tonight
सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस दुर्घटना की तस्वीर

विस्तार

सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस हादसे के कारण बाधित दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग रूट गुरुवार रात तक चालू होगा। बुधवार तड़के 5:18 बजे हुए हादसे के बाद अप और डाउन लाइन बाधित हो गईं। कुछ ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाया गया। बुधवार को रिवर्स शताब्दी, श्रम शक्ति, तूफान, गोमती एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, आनंद विहार-रीवा एक्सप्रेस समेत 50 से अधिक ट्रेनें रद रहीं। वहीं गुरुवार को 56 ट्रेनें निरस्त रहेंगी और 57 ट्रेनें दूसरे रूट से होकर चलेंगी। एनसीआर के सीपीआरओ विजय कुमार ने बताया कि गुरुवार रात तक दिल्ली-हावड़ा रूट बहाल हो सकेगा।
विज्ञापन

 

यह ट्रेनें आज नहीं चलेंगी

 56 trains canceled delhi howrah rail route start till tonight
डेमो
अप लाइन की ट्रेनें
भुवनेश्वर राजधानी, झांसी-इंटरसिटी, वरुणा एक्सप्रेस, फर्रुखाबाद पैसेंजर, इलाहाबाद इंटरसिटी, महाबोधी, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, मंडुआडीह नई दिल्ली एक्सप्रेस, श्रमशक्ति, फफूंद मेमू, प्रयाग मेमू, रांची राजधानी, हटिया आनंद विहार, भुवनेश्वर आनंद विहार संपर्क क्रांति, भागलपुर-आनंद विहार गरीब रथ, गोमती एक्सप्रेस, तूफान, मगध, स्वतंत्रता सेनानी, गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस, जियारत एक्सप्रेस, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस समेत 29 ट्रेनें कैंसिल हैं। 

डाउन लाइन की ट्रेनें
गोमती, कैफियत, आनंद विहार रीवा, लखनऊ मेमू (64203/64206), नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, फफूंद, प्रयाग और टूंडला मेमू, आनंद विहार-भागलपुर गरीबरथ, दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी, संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, महाबोधी, दिल्ली-मंडुआडीह, श्रमशक्ति, प्रयाग इंटरसिटी, आनंद विहार-हटिया, इलाहाबाद संगम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर राजधानी, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत 27 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी और आनंद विहार-भुवनेश्वर उड़ीसा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शुक्रवार को भी निरस्त रहेंगी।

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ट्रेनें
अवध एक्सप्रेस, प्रयागराज एक्सप्रेस, कानपुर-अनवरगंज फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद-टूंडला, 
नाहरलागुन नई दिल्ली एक्सप्रेस गोरखपुर-बुढ़वल-सीतापुर-मुरादाबाद, कटियार अमृतसर एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस , दरभंगा नई दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस  गोरखपुर-बुढ़वल-सीतापुर-मुरादाबाद से, पटना-कोटा एक्सप्रेस, इलाहाबाद जयपुर एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस मथुरा-कासगंज-भरतपुर रूट से चलेगी। इसके अलावा ट्रेनों को आगरा-पलवल रूट से चलेंगी। नंदन कानन एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, महाबोधी एक्सप्रेस पलवल-झांसी-कानपुर से, सिक्किम महानंदा, संपूर्ण क्रांति, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मुरादाबाद-लखनऊ-मुगलसरांय से चलेगी। जम्मू तवी टाटा एक्सप्रेस खुर्जा-मुरादाबाद-लखनऊ-प्रयाग-इलाहाबाद रूट से चलेगी। पारसनाथ एक्सप्रेस, नई दिल्ली भागलपुर एक्सप्रेस आगरा-झांसी-मानिकपुर-मुगलसरांय रूट से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed