फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   56.50 lakhs were withdrawn from the Fathers account account in Kanpur, son filed a report against his sister a

Kanpur: पिता की मौत के बाद खाते से निकाले 56.50 लाख, भाई ने अपनी बहन और महिला पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 20 Oct 2023 02:05 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 20 Oct 2023 02:05 PM IST
सार

Kanpur News: विपिन बजाज ने बताया कि वह तब से कई बार थाने में तहरीर दे चुके थे पर कोई कार्रवाई ही नहीं हुई। पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाने के बाद गोविंदनगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन
56.50 lakhs were withdrawn from the Fathers account account in Kanpur, son filed a report against his sister a
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में केशवनगर निवासी टीन के डिब्बों के कारोबारी विपिन बजाज ने सगी बहन, मकान के खरीदार महिला और बैंककर्मियों के खिलाफ गोविंदनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि पिता की मौत के बाद उनकी बहन ने मकान के खरीदार और बैंक कर्मियों से सांठगांठ कर फर्जी चेक के जरिये पिता के खाते से 56.50 लाख रुपये निकाल लिए।

विज्ञापन

कारोबारी विपिन बजाज ने बताया कि पिता रमेश कुमार ने रतनलाल नगर का एक मकान मार्च 2021 में दबौली निवासी पूर्णिमा सिंह को 48 लाख में बेचा था। आठ लाख नकद लिए थे और 40 लाख की पूर्णिमा ने चेक दी थी। 31 मार्च 2021 को पिता ने गुमटी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में चेक लगाया, जो बाउंस हो गया। इस बीच 30 अप्रैल 2021 को उनके पिता की बीमारी के चलते निधन हो गया।

विज्ञापन

बहन नीति कपूर के खाते में ट्रांसफर किए गए रुपये
उसके 14-15 दिन बाद पता चला कि पिता के नाम 40 लाख का चेक 12 मई 2021 को गुमटी नंबर पांच स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में लगाया गया, जिससे खाते में रुपये आए हैं, लेकिन अगले ही दिन उनके खाते से 41.50 लाख रुपये पूर्णिमा सिंह के खाते में पहुंच गए। वहीं तीन मई को 15 लाख रुपये उनकी सगी बहन नीति कपूर के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं।

विज्ञापन

प्लॉट पर कुछ व्यक्तियों ने कब्जा कर लिया है
विपिन ने बताया कि दो लाख से अधिक की धनराशि जमा करने पर बैंक खाताधारक से संपर्क करता है, जोकि बैंक प्रबंधन द्वारा नहीं किया गया। उन्होंने मकान के खरीदार पूर्णिमा पर बहन नीतू और बैंक कर्मचारियों से सांठगांठ कर पिता के चेक पर फर्जी हस्ताक्षर के जरिये खाते से रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके प्लॉट पर कुछ व्यक्तियों ने कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed