फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   53 snakebite cases reported at Hallett so far; 52 lives saved.

Kanpur News: हैलट में सर्पदंश के अब तक 53 मामले आए, 52 की बचाई जान

Thu, 01 Oct 2026 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
53 snakebite cases reported at Hallett so far; 52 lives saved.
कानपुर। हैलट के बाल रोग विभाग में सर्पदंश के अब तक 53 मामले आए हैं। इनमें 52 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। सभी मामले गंभीर स्थिति में आए थे। 22 मामले शहर, छह कानपुर देहात, चार फतेहपुर, तीन जालौन, सात उन्नाव, चार औरैया, तीन फर्रुखाबाद, दो हमीरपुर और दो हरदोई के थे। हमीरपुर से बेहद नाजुक हालत में लाया गया बच्चा तमाम प्रयासों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमितेश यादव ने बताया कि सांप काटने के बाद के शुरुआती 60 मिनट (गोल्डन ऑवर) मरीज की जान बचाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। डॉ. अरुण आर्या ने बताया कि सांप काटने का एकमात्र वैज्ञानिक और प्रामाणिक इलाज एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन है। डॉ. यशवंत राव ने बताया कि जिस हाथ या पैर में सांप ने काटा है, उसे हिलाए नहीं और लकड़ी की पट्टी का सहारा देते हुए कपड़े से हल्का बांध दें। कपड़ा टाइट न बांधें, नहीं तो खून का फ्लो बंद हो जाएगा और अंग हमेशा के लिए सड़ सकता है। तुरंत अस्पताल पहुंचें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed