{"_id":"5c3640f6bdec22718e0cfa67","slug":"51547059446-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में अन्ना मवेशी, हौज पाइप फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में अन्ना मवेशी, हौज पाइप फटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। खेतों और हाईवे के अलावा अन्ना मवेशी अब रेलवे ट्रैक के लिए भी मुसीबत बनते जा रहे हैं। बुधवार की देर शाम जोल्हूपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन 15067 की चपेट में अन्ना मवेशी आ गया। इससे बोगी का हौज पाइप फट गया और ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गई। इस कारण क्रॉसिंग का फाटक भी नहीं खुला। इससे सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।
जाम में फंसे लोग परेशान होने लगे। सूचना पाकर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाइप की मरम्मत का काम शुरू किया। बाद में ट्रेन रवाना हुई लेकिन आटा स्टेशन के पास 9:10 बजे फिर वह खड़ी हो गई। बताया गया कि इंजन खराब हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, इंजन बदलने के बाद गाड़ी रवाना हो सकेगी। समाचार लिखे जाने तक गाड़ी खड़ी थी। इससे यात्री परेशान हो गए।
बुधवार की देर शाम 7 बजकर 33 मिनट पर गोरखपुर से बांद्रा जाने वाली ट्रेन जैसे ही कालपी और आटा के बीच स्थित जोल्हूपुर क्रॉसिंग के निकट पहुंची, वैसे ही अन्ना मवेशी ट्रेन के आगे आ गया। इंजन की चपेट में मवेशी के आने से उसका हौज पाइप फट गया और गाड़ी क्रॉसिंग से करीब 200 मीटर पहले ही खड़ी हो गई। इधर, ट्रेन के कारण क्रॉसिंग का फाटक भी बंद हो चुका था।
विज्ञापन
आनन-फानन में ट्रेन के चालक ने उरई स्टेशन पर रेल अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद रेल पथ निरीक्षक जीएस निरंजन के निर्देशन में इंजीनियर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इंजन में फंसे मवेशी को किसी तरह बाहर निकालकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन में सवार यात्री परेशान रहे।
आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय ने बताया कि इस कारण गाड़ी करीब 8 बजकर 25 मिनट पर रवाना हुई। इस दौरान जोल्हूपुर क्रॉसिंग के दोनों ओर भीषण जाम लगा रहा। फाटक खुलने के काफी देर बाद तक क्त्रसॅसिंग पर यातायात रेंगता रहा। आरपीफ इंस्पेक्टर के मुताबिक फिलहाल घटना के कारण किसी अन्य ट्रेन के लेट होने की सूचना नहीं है।