फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   हमीरपुर रोड पर बाइकों में भिड़ंत, दो घायल

हमीरपुर रोड पर बाइकों में भिड़ंत, दो घायल

Mon, 29 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर रोड पर बाइकों में भिड़ंत, दो घायल
घाटमपुर(कानपुर)। कस्बे के हमीरपुर रोड और मूसानगर रोड पर हुए दो सड़क हादसों में एक किशोरी समेत चार लोग घायल हो गए। इनमें तीन लोगों को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। हमीरपुर रोड पर हादसा वाहनों के जाम के बीच से जल्दी निकलने के चक्कर में हुआ।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला जवाहर नगर पूर्वी (द्वितीय) निवासी कप्तान सिंह (20) बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही हमीरपुर रोड पर स्थित श्रेया गेस्ट हाउस के सामने पहुंचा। तभी, विपरीत दिशा से दूसरी बाइक आ गई। सीधी भिड़ंत में जहां कप्तान सिंह को गंभीर चोटें आईं। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार गांव गुगुरा-उदईपुर निवासी हिमांशु यादव (22) भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। उनको फौरन सीएचसी भेजा गया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रोड पर वाहनों की लंबी कतार के बीच से निकलने की जल्दी में हादसा हुआ।
विज्ञापन

वहीं, दूसरा हादसा कस्बे के मूसानगर रोड पर हुआ। ग्राम नरायनपुर (घाटमपुर) निवासी मानवेंद्र सिंह (24) बीते शनिवार की शाम अपनी चचेरी बहन दीपा सिंह (16) को बाइक पर बैठाकर रिश्तेदारी से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही कस्बा स्थित ब्लॉक मुख्यालय के पास पहुंचा। तभी बगल से तेज रफ्तार में निकले ट्रक का टक्कर लग जाने से बाइक समेत एक ओर जा गिरा। सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद मानवेंद्र को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतारा प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस चौकी क्षेत्र के जहांगीराबाद गांव में रविवार की सुबह दुकान से सामान लेकर रोड पार कर रहे किशोर को तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। नूर मोहम्मद का पुत्र शाहिल (10) सुबह रोड पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में घाटमपुर की ओर जा रही वैन उसे टक्कर मारकर भाग निकली। लोगों ने वैन का पीछा करने के बाद पकड़ लिया और चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल शाहिल को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed