{"_id":"5bbfa7a7bdec224fc869f866","slug":"51539286951-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सकारात्मक सोच रखें, सुधरेगा गांव का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सकारात्मक सोच रखें, सुधरेगा गांव का माहौल
Updated Fri, 12 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौबेपुर (कानपुर)। समय पर नियंत्रण न हो पाने से छोटे-छोटे विवाद भी बड़े झगड़े का रूप लेते हैं। सकारात्मक सोच रखकर ही गांव का माहौल अच्छा बन सकता है। उक्त बातें गुरुवार को एसएसपी कानपुर नगर अनंतदेव तिवारी ने कस्बे के बेला रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक में कही। इस दौरान एस-10 एवं डिजिटल वॉलेंटियर ग्रुप के सदस्यों से रूबरू होने के दौरान कहीं। कहा कि गांवों को अपराध एवं नशामुक्त बनाने के लिए सभी समुदायों के जिम्मेदार लोगों को अहम भूमिका निभानी होगी।
गुरुवार की शाम करीब 3:30 बजे कस्बा स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे एसएसपी ने कहा कि मुजफ्फरनगर में मिली सफलता के बाद पूरे प्रदेश में लागू की गई कम्युनिटी पुलसिंग के एस-10 एवं डिजिटल वॉलेंटियर को प्रभारी बनाने के लिए प्रयास तेजी से किए जा रहे हैं। बताया कि पूर्व बुलंदशहर और मुजफ्फरनगर में तैनाती के दौरान एस-10 माडल लागू कर अपराधियों पर नियंत्रण और कानून व्यवस्था लागू कराने में भारी मदद मिली थी। सफलता को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक ने माडल को अब पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है।
योजना के तहत ग्राम प्रधान के अलावा गांव के अन्य प्रभावशाली लोगों को जोड़कर एस-10 ग्रुप का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत छोटे-छोटे विवादों को पंचायत के माध्यम से गांव स्तर पर ही निपटाने के अलावा आपराधिक किस्म के लोगों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस को भी जानकारी दिए जाने का प्रावधान है। इसमें स्थानीय पुलिस पूरी ईमानदारी ने अपने दायित्व का निर्वहन करेगी। कहा कि गांव में झगड़े गांव में निपटाए, कोर्ट कचहरी हम क्यों जाएं कि बात कह एसएसपी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले एस 10 गु्रपों को आगामी गणतंत्र दिवस के मौके पर जिलास्तर पर सम्मानित किए जाने की बात कही। उन्होंने जीवन को अमूल्य बताते हुए हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने की अपील भी की। साथ ही सदस्यों से हाथ उठवाकर योजना को सफल बनाने का संकल्प भी लिया। मौके पर एसपी ग्रामीण प्रदुमन सिंह, सीओ बिल्हौर भगवान सिंह बड़ी संख्या में इसके बाद एसएसपी दलबल के साथ शिवराजपुर थाना क्षेत्र के मधई निवादा मंडी समिति पहुंचे और मौजूद लोगों को इसी प्रकार एस-10 और डिजिटल वॉलेंटियर के बारे में जानकारी दी।