{"_id":"5b4e477e4f1c1b0c718b49dc","slug":"51531856766-kanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़े भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 18 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतरगांव (कानपुर)। पुलिस चौकी साढ़ के ढुकुआपुर गांव निवासी अधेड़ हरिपाल की मौत के मामले में पुलिस ने गांव के चौकीदार से तहरीर लेकर उसके बड़े भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार है।
गांव निवासी हरिपाल (42) की शादी हुई थी लेकिन, कुछ दिन बाद ही पत्नी उसको छोड़कर चली गई थी। वह अपने बड़े भाई प्रकाश पाल के साथ रहता था। रविवार 15 जुलाई की दोपहर किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। ताव में आकर बड़े भाई ने उसके सिर पर लकड़ी का खूंटा मार दिया। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। यह देख प्रकाश पाल के होश उड़ गए। उसने कुड़नी कसबे से एक लोडर मंगवाया और इलाज के नाम पर भाई के शव को उसपर लादवाकर गंगा के नजबगढ़ घाट पर ले गया। लोडर चालक के अलावा गांव के तीन अन्य लोग भी थे। गंगातट पर पहुंचकर शव को बालू में दफनाने के बाद सभी वापस लौट आए थे।
अमर उजाला ने प्रकाशित खबर को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी। मामला सही पाया गया।
कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि गांव के चौकीदार मुकेश कुमार की तहरीर पर मृतक हरिपाल के बड़े भाई प्रकाश पाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और शव गायब करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और शव की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।