फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंका

महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंका

Tue, 01 Aug 2017 12:54 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। राष्ट्रीय ध्वज को लेकर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने सोमवार को बड़ा चौराहा पर उनका पुतला जलाकर विरोध किया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में राष्ट्रपति शासन भी लगाने की मांग की।

जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर हाल ही में महबूबा मुफ्ती ने बयान देते हुए कहा था कि घाटी में तिरंगे को थामने वाला कोई नहीं मिलेगा। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री की ओर से बयान जारी होने के बाद से ही विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। सोमवार को शहर में हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ा चौराहा पर महबूबा मुफ्ती के विरोध में प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन के दौरान विमल द्विवेदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि कश्मीर से आर्टिकल 370 को समाप्त
विज्ञापन


कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और सरदार पटेल के विरोध के बावजूद इसे लागू किया गया। कश्मीर को मिले विशेष दर्ज के चलते यहां पाकिस्तान का कोई भी व्यक्ति कश्मीरी लड़की से शादी कर सकता है। ऐसे में वहां के नागरिकों को कश्मीर की नागरिकता भी आसानी से मिल जाती है। यह खतरनाक है। महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंकने के साथ ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, मनीष अवस्थी, नगर महामन्त्री धर्मेन्द्र शुक्ला, तुषार अवस्थी, आदित्य सैनी, कुलदीप यादव, शुभम कनौजिया, नितिन सिंह, कृष्णा शुक्ला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंका
राष्ट्रीय ध्वज पर बयान के विरोध में हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन लगाने की उठाई मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed